फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Police arrested five drug smugglers including woman 45 kg Ganja recovered

Haridwar: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत पांच तस्कर दबोचे, 45 किलो गांजा बरामद

Wed, 24 Jul 2024 06:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jul 2024 06:14 PM IST
सार

यूपी से आ रही स्विफ्ट कार से पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा। उनके पास से 25 किलो गांजा बरामद हुआ। वहीं, एक अन्य जगह से 20 किलोग्राम गांजे के साथ महिला सहित तीन तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा।  

विज्ञापन
Haridwar Police arrested five drug smugglers including woman 45 kg Ganja recovered
नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के साथ ही पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। बुधवार को दो जगह से पुलिस ने महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 45 किलो गांजा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन

कार से गांजे की तस्करी करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

कांवड़ मेले में तस्करी के लिए कार से लाए जा रहे 25 किलो गांजे को पुलिस ने पकड़ लिया। कार सवार बिजनौर और बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस को सराय की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही उन्होंने कार ट्रांसपोर्ट नगर के गेट की तरफ मोड़ दी। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आगे जाकर कार को रोक लिया। कार की तलाशी ली तो अंदर से गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी लोकेश कुमार शर्मा निवासी कस्बा झालू थाना हल्दौर जनपद बिजनौर और राहुल प्रताप सिंह निवासी ग्राम उरला थाना आवला जनपद बरेली यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Uttarakhand News: प्रदेश में चार PCS अफसरों के तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती
 

20 किलो गांजे के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजे के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो गांजा बरामद किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात महिला एसआई मनीषा नेगी टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं। सूर्यनगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर वेदिका हर्बल कपंनी के सामने टीन के खोखे के पास अंधेरे में दो व्यक्ति व एक महिला हाथ में बैग लेकर खड़े दिखे। तीनों पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।

उनके बैग की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी टीना निवासी ग्राम कश्मीरी थाना नहटौर जिला बिजनौर हाल राजीव नगर कॉलोनी आर्यनगर चौक ज्वालापुर, राकेश उर्फ कालू निवासी राजीव नगर कॉलोनी निकट आर्यनगर चौक ज्वालापुर, मो. शाहिद उर्फ काली निवासी इंद्रा बस्ती लाल मंदिर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed