फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Paush Purnima snan today, Magh snan also started

हरिद्वारः पौष पूर्णिमा का स्नान आज, माघ स्नान भी शुरू, कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Fri, 10 Jan 2020 02:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: Paush Purnima snan today, Magh snan also started
बेहद कम संख्या में पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला

आज पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ ही माघ स्नान प्रारंभ हो गया है। हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने के बाद पितरों के निमित्त दान पुण्य कर रहे हैं। हर की पौड़ी पर आज पूर्णिमा का स्नान करने बहुत कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माघ स्नान के दौरान समय समय पर श्रद्धालुओं का आगमन होता रहेगा।

विज्ञापन


खरमास के नाम से पहचाने जाने वाला पौष मास आज संपन्न हो जाएगा। वहीं माघ माह के अंतगर्त जो श्रद्धालु एक महीने तक पवित्र नदियों के तटों पर माघ स्नान करते हैं, वे नौ फरवरी तक प्रतिदिन स्नान करेंगे। माघ लगने के बाद एक महीने से शुभ कर्मों पर लगा विराम भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


इन्हीं दिनों में सूर्य का मकर राशि प्रवेश होगा और उत्तरायण प्रारंभ हो जाएगा। उत्तरायण लगते ही हेमंत ऋतु समाप्त होगी और शिशिर ऋतु प्रारंभ हो जाएगी। माघ लगने के बाद ठंड लगातार बढ़ती जाएगी। माघ आने पर ठिठुरन बढ़ जाती है। शास्त्रीय दृष्टि से माघ को अत्यंत पवित्र महीना माना गया है। इस महीने में तिल और गुड़ से बने पदार्थ दान किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed