{"_id":"640ad5ac26b0a58b4b0f93a3","slug":"haridwar-patient-reached-patanjali-yogpeeth-for-treatment-jumped-from-third-floor-died-uttarakhand-news-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान, मैनपुरी से आया था पत्नी संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान, मैनपुरी से आया था पत्नी संग
Fri, 10 Mar 2023 12:38 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादरबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादरबाद
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:38 PM IST
सार
मैनपुरी से अपने मानसिक रूप से बीमार पति को इलाज के लिए पत्नी हरिद्वार पतंजलि योगपीठ लेकर आई थी। पहले पत्नी ने उसे फांसी लगाने से रोका था, लेकिन आज शुक्रवार को वह तीसरी मंजिल से कूद गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे बहादराबाद स्थित पतंजलि वेलनेस सेंटर में इलाज करवाने आए मरीज ने शुक्रवार सुबह तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से बीमार था और उसी का इलाज करवाने पत्नी के साथ आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहादराबाद पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी एटा निवासी राजीव कुमार (42) दो दिन पहले ही अपना इलाज करवाने के लिए पत्नी नीरज के साथ पतंजलि वेलनेस सेंटर आया था। पतंजलि योगपीठ फेस-2 में इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह राजीव कुमार ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही सिर जमीन पर टकराया।
विज्ञापन
राजीव कुमार के नीचे गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। इलाज करवाने आए मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में राजीव कुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया, घटना की जानकारी पुलिस को पतंजलि के सिक्योरिटी गार्ड ने सुबह 11 बजे दी। शव काे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: इस बार अलग यूनिफार्म में नजर आएंगे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ, विभाग ले रहा परामर्श
एसओ ने बताया, मृतक काफी सालों से मानसिक बीमार था। पतंजलि योगपीठ में दो दिन पहले ही आया था। पत्नी नीरज ने पुलिस को बताया, बृहस्पतिवार को भी राजीव कुमार ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन ऐन वक्त पर पत्नी कमरे में पहुंच गई। शुक्रवार को राजीव कुमार ने फिर से आत्मघाती कदम उठाते हुए जीवन लीला खत्म कर दी।