फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Doctors and paramedical staff will be seen in uniform Uttarakhand News in hindi

Chardham Yatra 2023: इस बार अलग यूनिफार्म में नजर आएंगे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ, विभाग ले रहा परामर्श

Fri, 10 Mar 2023 10:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Mar 2023 10:31 AM IST
सार

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। सरकार का फोकस चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जहां मेडिकल हेल्थ कैंप और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पैदल मार्ग पर तैनात डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को श्रद्धालु आसानी से पहचान सके।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Doctors and paramedical staff will be seen in uniform Uttarakhand News in hindi
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए साथ इस बार स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए अलग यूनिफार्म तैयार कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से यूनिफार्म का डिजाइन और रंग तय करने के लिए एजेंसियों से परामर्श लिया जा रहा है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। परंपरा के अनुसार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ रही है लेकिन दोनों धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त समय की घोषणा मंदिर समितियों के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन

इस बार केंद्र और राज्य सरकार का फोकस चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जहां मेडिकल हेल्थ कैंप और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पैदल मार्ग पर तैनात डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को श्रद्धालु आसानी से पहचान सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एई-जेई भर्ती पर निर्णय नहीं ले पाया उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, UKSSSC के कैलेंडर का इंतजार

इसके लिए पहली बार चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अलग यूनिफार्म तैयार करने की कवायद चल रही है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि यूनिफार्म के लिए कंसलटेंसी एजेंसियों के साथ भी परामर्श लिया जा रहा है।

x
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed