फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat Elections 2022: More than 11 thousand nominations

Haridwar Panchayat Elections: हुए 11 हजार से ज्यादा नामांकन, आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां

Fri, 09 Sep 2022 10:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Sep 2022 10:05 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि प्रधान के 318 पदों के सापेक्षक 2893 नामांकन आए। क्षेत्र पंचायत के 221 पदों के लिए 1836 नामांकन आए हैं।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Elections 2022: More than 11 thousand nominations
नामांकन पत्र जमा करते उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 11 हजार 608 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें सबसे ज्यादा नामांकन प्रधान पदों के लिए आए हैं। निर्वाचन आयोग ने नामांकनों की जांच शुरू कर दी है। 12 सितंबर को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि प्रधान के 318 पदों के सापेक्षक 2893 नामांकन आए। क्षेत्र पंचायत के 221 पदों के लिए 1836 नामांकन आए हैं। जिला पंचायत सदस्य के 44 पदों के लिए 585 नामांकन हुए जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 3722 पदों के लिए 6294 नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन


Haridwar Panchayat Election: 'आप' को नहीं मिल रहे प्रत्याशी, 44 पदों में से मात्र सात वार्डों पर किए घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नौ से 11 सितंबर के बीच नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। इसके बाद 12 सितंबर को नाम वापसी होगी। 13 सितंबर को चुनाव चिन्ह् आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर को मतदान होगा और 28 सितंबर को मतगणना होगी।

आदेश का पालन कराना भूला प्रशासन, मुंह चिढ़ा रहे होर्डिंग्स 


पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से आचार संहिता को लागू किए हुए एक सप्ताह से अधिक का समय गुजर चुुुका है लेकिन प्रशासन आदेश करने के बाद पालन करना भूल गया है। हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगे चुनावी होर्डिंग्स पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मुंह चिढ़ा रहे हैं।  31 अगस्त को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सरकार और एक सितंबर को चुनाव आयोग की ओर से चुनावी कार्यक्रम जारी कर तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई थी। चुनाव आयोग के बाद जिला प्रशासन ने भी उसी दिन आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए आदेश जारी कर दिए थे।

आचार संहिता का पालन करवाने के लिए अधिकारियों की फौज भी लगाई गई है। किसी को जोनल तो किसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है, लेकिन नौ दिनों का समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति के राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों की ओर से होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा रहे हैं। जुलूस निकाले जा रहे हैं। बिना अनुमति की जनसभाएं हो रही हैं। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं मिल रहा है। 

चुनावी बैनर और होर्डिंग से पटे गांव 

क्षेत्र में जहां-तहां दीवारों और चौराहों पर बैनर और होर्डिंग लगे हैं। आचार संहिता का कहीं पालन नहीं हो रहा है। क्षेत्र में फेरूपुर, कटारपुर, चांदपुर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, शाहपुर, बादशाहपुर, बहादरपुर जट, पदार्था, नसीरपुरकलां, आदर्श टिहरी नगर और टिहरी डोब नगर समेत कई स्थानों पर पंचायत चुनाव लड़ने वालों ने बैनर और होर्डिंग से गांवों को पाट दिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में बैनर और होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।

आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। अगर फिर भी कहीं ऐसा है तो संबंधित एसडीएम और चुनाव अधिकारियों को निर्देशित कर आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। 
-पीएल शाह, एडीएम, (प्रशासन) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed