फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Operation Kalnemi Police Arrested 13 fake babas roaming in Mela area

Haridwar: ऑपरेशन कालनेमि...भेष साधु का, मंशा ठगी की, कांवड़ मेला क्षेत्र में घूम रहे 13 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

ऑपरेशन कालनेमि के तहत नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गंगा घाटों और आसपास के इलाकों से फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Haridwar Operation Kalnemi Police Arrested 13 fake babas roaming in Mela area
ढोंगी बाबा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रावण मास के पहले ही दिन हरिद्वार में पुलिस ने धर्म की आड़ में ठगी कर रहे ढोंगी बाबाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 13 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी साधु-संतों के भेष में कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को ठगने की फिराक में थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गंगा घाटों और आसपास के इलाकों से फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सभी व्यक्ति झूठे आध्यात्मिक दावे कर लोगों को विशेषकर महिलाओं व युवाओं को मानसिक, घरेलू और निजी समस्याओं के निदान का झांसा देते थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: ऑपरेशन कालनेमि...पुलिस ने साधु वेशधारी 25 फर्जी बाबा किए गिरफ्तार, एक बांग्लादेशी भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी गौरव शर्मा निवासी मुजफ्फरनगर, आशु पाल निवासी जिला प्रतापगढ़, बालयोगी सुन्दरनाथ निवासी हिसार हरियाणा, बलवान सिंह निवासी जालौन, सोनू उर्फ फक्कड़ बाबा निवासी मुजफ्फरनगर, सतेन्द्र निवासी बागपत, चिन्तामणि पटेल रीवा मध्यप्रदेश, वीरेश कुमार पाठक निवासी हरदोई, अशोक दास निवासी इटावा, पूरन निवासी हरदोई, प्रदीप बहुखण्डी निवासी सतपुली, रामप्रकाश अवस्थी निवासी हरदोई, विजय निवासी नागपुर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed