फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news : youth having Hookah on har ki paidi, angry local people beat them

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर हुक्का गुड़गुड़ाना पड़ा महंगा, नाराज स्थानीय लोगों ने कर दी पिटाई

Thu, 08 Jul 2021 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Jul 2021 03:42 PM IST
सार

पुलिस ने युवकों के खिलाफ आपदा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
haridwar news : youth having Hookah on har ki paidi, angry local people beat them
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा और मुजफ्फरनगर के छह युवकों को हरकी पैड़ी स्थित मालवीय घाट पर हुक्का गुड़गुड़ाना महंगा पड़ा। युवकों के हुक्का पीने और हुड़दंग मचाने से नाराज स्थानीय लोगों ने युवकों को पिटाई कर दी।

विज्ञापन


हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर युवाओं ने केक काटकर मचाया हुड़दंग, टोकने पर पुलिस के साथ की अभद्रता
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की
युवकों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने युवकों के खिलाफ आपदा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा के तीन युवकों को भी ऋषिकुल स्थित गंगा घाट पर हुक्का पीते पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडदंग का विरोध किया तो युवक अभद्रता करने लगे
बुधवार देर रात मालवीय घाट पर हरियाणा और मुजफ्फरनगर के युवक हुड़दंग मचा रहे थे। युवक हुक्का भी पी रहे थे। उस वक्त घाट पर लोगों की भीड़ थी। लोगों ने हुडदंग का विरोध किया तो युवक अभद्रता करने लगे। इतने में कुछ स्थानीय लोगों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

हुड़दंग मचाने वाले छह युवकों को हिरासत में लिया

लोगों ने उनका हुक्का छीनकर तोड़ दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी पहुंचे। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले छह युवकों को हिरासत में ले लिया।


आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम मोहन, दीपक, सुमित निवासी लडरावन थाना बहादुरगढ़ झज्जर, रविंद्र निवासी गांव बैडी भैरो थाना मेहम, रोहतक, नितेश और नितिन निवासी गांव दूधली चरथावल मुजफ्फरनगर बताया। उनके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बुधवार देर रात भी हुक्का पीने वाले युवकाें को किया गिरफ्तार
मायापुर चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने भी बुधवार देर रात 11 बजे जब ऋषिकुल स्थित घाट पर हुक्का पीने के आरोप में सोनू और मनोज निवासी समसपुर खालसा, थाना जफरपुर दिल्ली और कोकी निवासी गडमारकपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भी आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed