फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Parliament Competition in Kalsi

Dehradun News: कालसी में युवा संसद प्रतियोगिता, ईएमआरएस पर्दा चुंडावत विजेता

Tue, 03 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament Competition in Kalsi
कालसी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में तीन नवंबर को आयोजित द्वितीय युवा संसद प्रतियोगिता में ईएमआरएस पर्दा चुंडावत राजस्थान की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। ईएमआरएस मल्लाना राजस्थान द्वितीय स्थान पर और ईएमआरएस निचार हिमाचल प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में ईएमआरएस मल्लाना अलवर राजस्थान, ईएमआरएस निचार हिमाचल प्रदेश, ईएमआरएस पर्दा चुंडावत राजस्थान और ईएमआरएस खटीमा उत्तराखंड की टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने युवा सांसदों की भूमिका में संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार रखे। निर्णायक मंडल में अंजुला टम्टा, स्वराज सिंह चौहान और हर्षवर्धन डोभाल शामिल थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सरोहा ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराती है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी। इस अवसर पर राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed