{"_id":"69d28569abd35591ce01c242","slug":"haridwar-news-youth-from-bageshwar-drowns-and-goes-missing-while-bathing-in-ganges-at-parmarth-ghat-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: परमार्थ घाट पर गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता, तलाश में नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: परमार्थ घाट पर गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता, तलाश में नहीं लगा कोई सुराग
Sun, 05 Apr 2026 09:26 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, सप्तऋषि(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, सप्तऋषि(हरिद्वार)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:26 PM IST
सार
युवक ने स्नान के दौरान पहली बार डुबकी लगाई और बाहर आ गया। फिर दूसरी बार भी ऐसे ही किया, लेकिन जब तीसरी बार नहाने के लिए गंगा में उतरा तो वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और गंगा में डूबकर लापता हो गया।
विज्ञापन
संकेतिक तस्वीर
- फोटो : एडोव
विस्तार
उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम में रह रहा बागेश्वर निवासी युवक गंगा में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नवीन चंद पाठक (26) निवासी बागेश्वर यहां विवेकस्थली आश्रम भागीरथी नगर भूपतवाला में रहकर करीब तीन महीने से पूजा-पाठ सीख रहा था। शनिवार देर शाम नवीन परमार्थ घाट पर पूजा अर्चना करने के बाद स्नान करने लगा। बताया गया कि पहली बार डुबकी लगाई और बाहर आ गया। फिर दूसरी बार भी ऐसे ही किया, लेकिन जब तीसरी बार नहाने के लिए गंगा में उतरा तो वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और गंगा में डूबकर लापता हो गया।
विज्ञापन
Haridwar News: गंगा स्नान के दौरान गाजियाबाद के दो दोस्त तेज बहाव में बहे, दोनों के शव बरामद
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक एसडीआरएफ, जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया। रविवार को भी खोजबीन की गई मगर शाम तक पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गंगा में युवक की तलाश की जा रही है।