{"_id":"64da33e4ac4d7a30ca0447b9","slug":"haridwar-news-woman-stolen-seven-month-old-baby-boy-after-sending-her-mother-to-buy-flour-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: दिन दहाड़े बच्चा चोरी...मां को आटा लेने भेज सात महीने के मासूम को ले गई महिला, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: दिन दहाड़े बच्चा चोरी...मां को आटा लेने भेज सात महीने के मासूम को ले गई महिला, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 14 Aug 2023 07:37 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:37 PM IST
सार
मंजू निवासी चंडीघाट भिक्षावृत्ति कर परिवार चलाती है। रविवार की दोपहर भीख मांगते समय उसे एक महिला मिली। उसने बातचीत करते हुए लालच दिया और 40 रुपये थमाते हुए आटा लेने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हरिद्वार से सात महीने का बच्चा चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के सात महीने का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्चा चोरी की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने कई टीमें गठित करते हुए बच्चे की बरामदगी और आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। माना जा रहा है कि पुलिस आरोपी तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंजू निवासी चंडीघाट भिक्षावृत्ति कर परिवार चलाती है। रविवार की दोपहर भीख मांगते समय उसे एक महिला मिली। उसने बातचीत करते हुए लालच दिया और 40 रुपये थमाते हुए आटा लेने के लिए भेज दिया। जबकि बच्चे को उसके ही पास छोड़ जाने के लिए कहा। इसी बीच महिला उसके सात महीने के बेटे शिवा को लेकर फरार हो गई। मंजू आटा लेकर जब वापस लौटी तो बेटा और महिला को गायब देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
गंगा का विकराल रूप: ऋषिकेश-हरिद्वार में खतरे का निशान पार, जलमग्न हुए कई इलाके, घरों में घुसा पानी, तस्वीरें
विज्ञापन
उसने खुद इधर-उधर महिला और अपने बच्चे की तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न पुलिस टीमें गठित करते हुए बच्चे की तलाश में लगाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास और बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि के सीसीटीवी चेक कर संभावित एंगल से बच्चे की तलाश की जा रही है। जल्द बच्चे को बरामद करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।