फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: vehicle thief found corona positive

हरिद्वार: वाहन चोर निकला कोरोना पॉजिटिव तो कोतवाली में मचा हड़कंप, परिसर को किया जा रहा सैनिटाइज

Mon, 22 Nov 2021 03:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी के एक मामले में फरार आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेश करने से पहले उसका मेडिकल कराया गया। जांच में आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया।

विज्ञापन
haridwar news: vehicle thief found corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाहन चोरी के मामले में पकड़े गए एक आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला रानीपुर कोतवाली का है। आनन-फानन में आरोपी को मेला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया
हवालात सहित कोतवाली परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के संपर्क में आए कोतवाल कुंदन सिंह राणा समेत पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


रविवार रात में उसे हवालात में रखने के बाद कोर्ट में पेश करने से पहले उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल जांच में आरोपी कोरोना संक्रमित पाए जाने से पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे आनन-फानन में मेला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल के संपर्क में भी कई अन्य लोग आए
कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने और अस्पताल ले जाने वाले पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया गया है कि आरोपी से कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने भी पूछताछ की थी। वहीं, कोतवाल के संपर्क में भी कई अन्य लोग आए थे। उनका टेस्ट भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed