फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: vandana kataria returned to Delhi for Independence Day program

हरिद्वार: गंगा मां का आशीर्वाद लेकर दिल्ली लौटीं वंदना कटारिया, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में होंगी शामिल

Sat, 14 Aug 2021 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 14 Aug 2021 03:24 PM IST
सार

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया 11 अगस्त को अपने गांव पहुंचीं थीं। वह टोक्यो ओलंपिक के समापन के बाद करीब डेढ़ साल बाद अपने घर पहुंची थीं।

विज्ञापन
haridwar news: vandana kataria returned to Delhi for Independence Day program
वंदना कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

तीन दिन परिजनों संग रहकर गंगा मां का आशीर्वाद लेकर टोक्यो ओलंपिक स्टार वंदना कटारिया वापस लौट गई हैं। वह दिल्ली समेत अनेक प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया 11 अगस्त को अपने गांव पहुंचीं थीं। वह टोक्यो ओलंपिक के समापन के बाद करीब डेढ़ साल बाद अपने घर पहुंची थीं। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अनेक लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी व सम्मानित किया था।
विज्ञापन


बता दें कि वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। यही नहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम की तरफ से वह सबसे अधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी भी रहीं हैं। तीन दिन अपने परिजनों के साथ रहने के बाद शनिवार सुबह 6:00 बजे वह घर से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उन्होंने जाते वक्त हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां 9:30 बजे की फ्लाइट से वह दिल्ली रवाना हो गईं।


दिल्ली पहुंच कर वह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के साथ ओलंपिक दल के सदस्यों के रूप में वार्ता करेंगे। भाई पंकज कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वंदना कटारिया ने जल्दी फिर घर आने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed