फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: toll plaza opens on bahadrabad highway, people doing protest

हरिद्वारः बहादराबाद हाईवे पर बुधवार से टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय ग्रामीणों ने दिया धरना

Wed, 17 Feb 2021 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Feb 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
haridwar news: toll plaza opens on bahadrabad highway, people doing protest
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के बहादराबाद हाईवे पर बुधवार से टोल प्लाजा पर टैक्स लेना शुरू हो गया है। वहीं अपनी मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आज टोल प्लाजा पर धरना दिया। उनकी मांग है कि दस किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के लोगों का टोल टैक्स माफ हो। इस दौरान मौके पर विधायक सुरेश राठौर भी पहुंचे।

विज्ञापन


रुड़कीः स्थानीय लोगों की जेब पर भारी पड़ा फास्टैग

भगवानपुर क्षेत्र के करौंदी स्थित टोल प्लाजा पर भी सोमवार रात 12 बजे से फास्टैग की अनिवार्यता लागू कर दी गई। अब किसी भी वाहन को बिना फास्टैग के अनुमति नहीं दी जा रही है। जिन गाड़ियों पर फास्ट टैग नहीं लगा था, उनके लिए अच्छी बात यह रही कि टोल प्लाजा पर स्टाल लगा रहे विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने समस्या का हाथोंहाथ समाधान कर दिया। वहीं, फास्टैग की अनिवार्यता के चलते स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क एंट्री की व्यवस्था खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


सोमवार रात 12 बजे से प्रदेश में टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो गया। अब किसी भी ऐसे वाहनों को टोल प्लाजा से नहीं गुजरने दिया जा रहा है, जिस पर फास्ट टैग न लगा हो। जिन वाहनों ने बिना फास्टैग गुजरने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे दोगुना चार्ज लिया गया, लेकिन दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करौंदी स्थित टोल प्लाजा पर बैैंकों के प्रतिनिधियों की ओर से लगाए जा रहे फास्टैग के चलते अधिकांश लोगों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ा। टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि अधिकांश वाहनों पर हाथोंहाथ फास्ट टैग लगाए जा रहे हैं। अब स्थानीय लोगों को भी फास्टैग के जरिये टोल टैक्स देने पर ही गुजरने दिया जा रहा है।

275 के टैरिफ से कितनी बार भी करें आवाजाही 

यूं तो फास्टैग लागू होने पर अब सभी को टोल टैक्स देना पड़ रहा है। इनमें स्थानीय लोग भी शामिल है, जिन्हें अभी तक महज आधार कार्ड दिखाने पर एंट्री मिल रही थी। अब आसपास के बीस किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए 275 रुपये के टैरिफ की व्यवस्था लागू की गई है। मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोग इस टैरिफ से महीने में अनलिमिटेड आवाजाही कर सकते हैं।


550 वाहनों पर लगाया फास्टैग

टोल प्लाजा पर सोमवार रात करीब 150 वाहन स्वामियों ने फास्टैग लगवाया जबकि मंगलवार को शाम पांच बजे तक 400 लोग फास्टैग लगवा चुके थे। टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि अब लोगों में खुद भी जागरूकता आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed