फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Three Boys missing from Government Children Home

Haridwar: राजकीय बाल गृह से पढ़ने गए तीन किशोर लापता, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 06 Nov 2022 02:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Nov 2022 02:41 PM IST
सार

राजकीय बाल गृह में सैकड़ों बच्चे रह रहे हैं। यहां रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्कूल में दाखिले कराए गए हैं। जिनमें कई बच्चे रोजाना बाल गृह से स्कूल जाते हैं। 

विज्ञापन
Haridwar News: Three Boys missing from Government Children Home
तीन किशोर लापता - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल गृह से भेल सेक्टर एक में बने राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने गए तीन किशोर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने गृह के कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोचिंग संस्थानों पर छापा:  उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की टीम को मिली खामियां, बिना मान्यता के हो रहे थे संचालित
विज्ञापन


राजकीय बाल गृह में सैकड़ों बच्चे रह रहे हैं। यहां रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्कूल में दाखिले कराए गए हैं। जिनमें कई बच्चे रोजाना बाल गृह से स्कूल जाते हैं। शनिवार को भी बाल गृह से आठ बच्चे भेल सेक्टर एक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, स्कूल से छुट्टी होने के बाद आठ में से पांच किशोर वापस बाल गृह पहुंच गए, लेकिन तीन वापस नहीं लौटे। स्कूल से ही कहीं चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह के कर्मचारियों ने बच्चों से जानकारी ली तो उन्होंने कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया। इसके बाद स्कूल से लेकर सभी जगहों पर उन्हें ढूंढा, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद बाल गृह के कर्मचारी आदेश कुमार ने रविवार सुबह रानीपुर कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed