{"_id":"6205cee5091c9b7f3c2fa277","slug":"haridwar-news-rakesh-tikait-supported-swami-sivananda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: राकेश टिकैत ने दिया स्वामी शिवानंद को समर्थन, बोले-गंगा में अवैध खनन नहीं होगा सहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: राकेश टिकैत ने दिया स्वामी शिवानंद को समर्थन, बोले-गंगा में अवैध खनन नहीं होगा सहन
Fri, 11 Feb 2022 08:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:20 AM IST
सार
मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती गंगा रक्षा के लिए अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए अनशन कर रहे हैं। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात की
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मातृ सदन आश्रम पहुंचकर गंगा रक्षा के लिए अनशन कर रहे परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाकियू गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए उनके आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।
जगजीतपुर स्थित मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती गंगा रक्षा के लिए अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए अनशन कर रहे हैं। वह 18 दिन से केवल तीन गिलास जल ग्रहण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मातृ सदन पहुंचे।
उन्होंने परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गंगा और उसकी सहायक नदियों में अवैध खनन कराया जा रहा है। पौकलैंड जैसी बड़ी मशीनों से खनन करके गंगा और सहायक नदियों की दशा व दिशा बदली जा रही है।
विज्ञापन
गंगा में समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसी से अवैध खनन की जांच कराई जाए। इस मौके पर भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मातृ सदन के संत दयानंद आदि मौजूद थे।