फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Postmortem Report Will Reveal Death Mystery

हरिद्वार: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा बच्चों की मौत का राज, एफएसएल की टीम ने भी जुटाए सबूत

Mon, 10 May 2021 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 May 2021 10:29 PM IST
सार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर महदूद में कार की पिछली सीट पर मृत मिले बच्चे रोजाना घर के आसपास खेलते थे। प्लाट में भी जाते थे और उसी कार के अंदर छिपते भी थे। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पूर्व भी बच्चे खेलते हुए वहां पहुंचे और कार में बंद हो गए।
 

विज्ञापन
Haridwar News: Postmortem Report Will Reveal Death Mystery
मृतक अरहान और फरहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में कार के अंदर से बरामद अरहान और फरहान के शव मिलने से हर कोई उनकी मौत को लेकर कयास लगा रहा है। कोई दम घुटने तो कोई भूख-प्यास से मौत होने की बात कह रहा है। हालांकि, मौत के असली कारणों से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उठ सकेगा। मंगलवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है।

विज्ञापन


रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर महदूद में कार की पिछली सीट पर मृत मिले बच्चे रोजाना घर के आसपास खेलते थे। प्लाट में भी जाते थे और उसी कार के अंदर छिपते भी थे। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पूर्व भी बच्चे खेलते हुए वहां पहुंचे और कार में बंद हो गए।
विज्ञापन


हरिद्वार: कार के अंदर मिले दो लापता बच्चों के शव, ईद से पहले बुझ गए सगे भाइयों के घरों के चिराग, मचा कोहराम, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार का लॉक अंदर से बंद हो गया और बच्चे उसे खोल नहीं पाए। कुछ समय तक तो वह खेलते रहे, लेकिन जब कार का दरवाजा नहीं खुला तो शायद दम घुटने से बेहोश हो गए। हो सकता है कि भूख-प्यास के चलते उनकी मौत हो गई हो। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही हर पहलू पर जांच कर रही है।

पुलिस ने कई बार खोला कार का लॉक 
पुलिस ने कार के लॉक को कई बार खोलकर देखा। एकाध बार तो वह बिना अटके ही खुल गया जबकि कई बार अटक भी गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद बच्चे कार का दरवाजा नहीं खोल पाए। 

बच्चों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
-डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार

एफएसएल देहरादून की टीम ने दो घंटे तक जुटाए सुबूत 

मासूम बच्चों की मौत के मामले में नमूने एकत्र करने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) देहरादून की टीम सोमवार सुबह 11 बजे हरिद्वार पहुंची और घटनास्थल पर दो घंटे तक छानबीन की। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। वहीं, रविवार रात हरिद्वार की एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर महदूद में कार में दो चचेरे मासूम भाइयों के शव मिलने की सूचना मिलने के बाद सीओ लाइन पूर्णिमा गर्ग और कोतवाल कुंदन सिंह राणा 16 घंटे तक घटनास्थल पर डटे रहे। सीओ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह खुद मौके पर पहुंचीं। इस बीच रानीपुर कोतवाली कुंदन सिंह राणा भी मौके पर आ गए थे।

इसके बाद स्थानीय एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने डेढ़ घंटे तक यहां से नमूने एकत्र किए और शवों को कार से निकाला गया। वहीं, सोमवार सुबह देहरादून से पहुंची एफएलएल की टीम ने भी नमूने एकत्र किए। टीम को कार के शीशों पर अंदर की तरफ से निशान भी मिले हैं। इसके साथ ही उनके साथ खेलने वाले अन्य बच्चों से भी पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब उन्होंने कार की खिड़की खुलवाने के बाद अंदर की तरफ देखा तो कार के सभी शीशे पूरी तरह लॉक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed