फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Police Saved Gaziabad Women during Drowns into ganga

हरिद्वार: गंगा में डूब रही गाजियाबाद की महिला के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी, सुरक्षित निकाला बाहर

Mon, 05 Apr 2021 06:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Apr 2021 06:29 PM IST
सार

  • गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-दो की रहने वाली है महिला 

विज्ञापन
Haridwar News: Police Saved Gaziabad Women during Drowns into ganga
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में गंगा में डूब रही महिला की जान पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और सतर्कता से बच गई। पेट में पानी भरने के कारण उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मियों को की प्रशंसा की। 

विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल के थाना लंबगांव के उप निरीक्षक विनोद कुमार की तैनाती कुंभ मेला ड्यूटी में है। रविवार रात उप निरीक्षक विनोद कुमार अपने हमराही पंकज व स्थानीय गोताखोर पवन के साथ फट्टापुल (हरकी पैड़ी) पर ड्यूटी कर रहे थे। रात 7:45 बजे के विनोद कुमार को चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


आवाज सुनते ही वह उस तरफ गए तो देखा कि एक महिला डूब रही है। जिस पर उन्होंने तुरंत ही अपने हमराह व गोताखोर के साथ गंगा में छलांग लगा दी और न्यू संजय पुल के पास महिला को बचा कर बाहर लाए। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही महिला को सरकारी एंबुलेंस से जीडी अस्पताल में भिजवाया। करीब दो घंटे बाद महिला को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपना नाम लीलावती निवासी राजेंद्र नगर सेक्टर दो गाजियाबाद बताया। महिला के अनुसार सीढ़ियों पर बैठने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गंगा में गिर गई थी। इसके बाद महिला के भाई को जानकारी दी गई। आईजी मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि पुलिसकर्मियों का काम काबिले तारीफ है। 

दीपू-दीपक अब तक बचा चुके हैं कई लोगों की जान 

हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर गंगा की सफाई कर आजीविका चलाने वाले दीपू और दीपक गंगा में डूबते लोगों के लिए संकटमोचक साबित होते हैं। दोनों सगे भाई कुशल तैराक हैं और हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर कई लोगों की जान बचा चुके हैं। महाकुंभ में मदद के लिए दोनों भाई हमेशा तैयार रहते हैं। 

उत्तर हरिद्वार निवासी दीपू और दीपक हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर विसर्जित होने वाले सिक्के और बर्तनों को निकालकर गंगा की सफाई करने में भूमिका निभाते हैं। इसी से उनकी आजीविका भी चलती है। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद सिक्के और अन्य धातु चढ़ाते हैं।

कर्मकांडों में कई श्रद्धालुओं की ओर से कपड़े एवं पूजन सामग्री बहाई जाती है। अस्थि विर्सजन में भी सोने और चांदी के कण होते हैं। दोनों भाई गंगा में डुबकी लगाकर गंगा में विसर्जित होने वाली हर सामग्री बाहर निकालते हैं।

अपने काम की चीजों को समेट लेते हैं और बेकार सामग्री को डस्टबिन तक पहुंचाते हैं। मेला प्रशासन ने इनको परिचय पत्र भी दिए हैं। दीपू और दीपक बेहतरीन तैराक हैं। तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से स्नान के दौरान कई श्रद्धालु बह जाते हैं। दीपू और दीपक गंगा में छलांग लगाकर श्रद्धालुओं को बचा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed