फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Khel Mahakumbh 2023 on Nyaya Panchayat level start today Many players participate

Haridwar: न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आगाज, प्रतिभाग करने बड़ी संख्या में पहुंचे खिलाड़ी

Tue, 31 Oct 2023 12:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

पिछली बार न्याय पंचायत स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार नहीं दिए गए थे, लेकिन इस बार न्याय पंचायत स्तर के विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ ही नकद पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Haridwar News Khel Mahakumbh 2023 on Nyaya Panchayat level start today Many players participate
खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले में आज से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के होली एंजल्स स्कूल में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ने किया। इसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग जाएगा। वहीं, सुबह बिना स्थाई निवास प्रमाणपत्र के पहुंचे कुछ खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


National Games 2023: गोवा में चमका उत्तराखंड का 'सूरज', रेस वॉकिंग में हासिल किया गोल्ड मेडल
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडेय ने बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 40 हजार खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछली बार न्याय पंचायत स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार नहीं दिए गए थे, लेकिन इस बार न्याय पंचायत स्तर के विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ ही नकद पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar News Khel Mahakumbh 2023 on Nyaya Panchayat level start today Many players participate

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर खेल विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed