Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News headmistress orders to children in school to clean toilet video viral

Haridwar: सरकारी स्कूल में छात्रों से साफ करवाया शौचालय, धुलाई करते हुए वीडियो वायरल

Sun, 03 Sep 2023 04:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Sep 2023 04:31 PM IST
सार

Haridwar Viral News: प्रधानाध्यापिका का कहना है कि शौचालय में भिरड़ लग गई थी छत्ते को जलाया गया था। जिससे शौचालय काला हो गया था। बच्चे शौचालय की धुलाई कर रहे थे।

विज्ञापन
Haridwar News headmistress orders to children in school to clean toilet video viral
स्कूल में शौचालय साफ करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उधर, प्रधानाध्यापिका का कहना है कि सफाई कर्मचारी न होने पर शौचालय को धुलवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार का है। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाहर पीली में प्रधानाध्यापिका की ओर से छात्रों से शौचालय को साफ कराया गया। किसी ने छात्रों का शौचालय साफ करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


सिस्टम का फंसाना, कैसे भरे खजाना: अवैध खनन और शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए मजबूत कवच का हो रहा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में बच्चे यूनिफॉर्म में बाल्टी, झाड़ू और ब्रश से शौचालय को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान रूबी देवी के पास जब यह वीडियो पहुंची तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि छात्रों से शौचालय की सफाई कराना बेहद गंभीर मामला है। जिसके लिए उनकी ओर से अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Trending Videos

स्कूल में खाने की गुणवत्ता भी खराब

उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। स्कूल में घास, झाड़ियां उगी हुई हैं। स्कूल में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी खराब रहती है। उसे बनाने और परोसने में स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जाता है।

 

प्रधानाध्यापिका ने ये दी सफाई

वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापिका नीलम मलिक का कहना है कि स्कूल के शौचालय में भिरड़ लगी होने पर उन्हें जलाया गया था। जिससे शौचालय काला होने पर छात्रों से शौचालय की धुलाई कराई गई है, क्योंकि, स्कूल में कोई सफाई कर्मी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed