{"_id":"652972321752f3ca34091d56","slug":"haridwar-news-fight-between-up-police-constable-and-toll-workers-ruckus-over-vehicle-number-on-slip-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: यूपी पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच मारपीट, गाड़ी के नंबर को लेकर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: यूपी पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच मारपीट, गाड़ी के नंबर को लेकर हुआ बवाल
Fri, 13 Oct 2023 10:09 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही वीर सिंह अपने परिवार के साथ बहादराबाद टोल प्लाजा से वापस घर मेरठ लौट रहे थे। टोल पर पुलिसकर्मी ने सीद कटवा ली। इस दौरान पर्ची पर गलत नंबर डालने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच पर्ची पर गाड़ी का नंबर गलत डालने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि टोलकर्मियों ने पुलिसकर्मी के बेटे को धक्का देकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस तीन टोल कार्मिकों को पकड़ थाने ले आई।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार की रात की है। जब उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही वीर सिंह अपने परिवार के साथ बहादराबाद टोल प्लाजा से वापस घर मेरठ लौट रहे थे। टोलकर्मियों को अपना परिचय पत्र दिखाया।
विज्ञापन
Uttarakhand News: पंचायतीराज विभाग में 17 कर्मचारियों को छोड़ अन्य की संबद्धता समाप्त, आदेश जारी
विज्ञापन
उसके बावजूद भी टोल कर्मियों ने टोल टैक्स देने के बाद ही गाड़ी पास करने की बात कही, जिस पर पुलिसकर्मी ने दो सौ रुपये की रसीद कटवा ली। जब कुछ दूर पुलिसकर्मी निकल गया तो गाड़ी का नंबर रसीद पर गलत था। इस बात को लेकर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रकरण में तीन टोलकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।