फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayati Raj Department Apart from 17 employees affiliation of others in ended Dehradun news

Uttarakhand News: पंचायतीराज विभाग में 17 कर्मचारियों को छोड़ अन्य की संबद्धता समाप्त, आदेश जारी

Fri, 13 Oct 2023 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

पंचायत निरीक्षक उद्योग राकेश शर्मा को टिहरी के नरेंद्रनगर से पहले सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर डोईवाला ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया था। बाद में विभाग ने इस आदेश को संशोधित कर उन्हें देहरादून में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर भेज दिया था।

विज्ञापन
Panchayati Raj Department Apart from 17 employees affiliation of others in ended Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

पंचायती राज विभाग में 17 कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। 10 अक्तूबर को अमर उजाला में पद खाली होने से पहले अधिकारी की तैनाती की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संबद्धता समाप्त करने का आदेश किया है।

विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग में पंचायत निरीक्षक उद्योग राकेश शर्मा को टिहरी के नरेंद्रनगर से पहले सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर डोईवाला ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया था। बाद में विभाग ने इस आदेश को संशोधित कर उन्हें देहरादून में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर भेज दिया था। जबकि इस पद पर पहले से कोई दूसरा व्यक्ति कार्यरत है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राहत की खबर... अब पहाड़ से उतर पाएंगे शिक्षक और कर्मचारी, अतिदुर्गम क्षेत्र की सेवा का मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की निदेशक निधि यादव ने विभाग में संबद्ध सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त कर दी। निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक सदस्यों की गंभीर बीमारी एवं अन्य वजहों से शासन के आदेश पर 17 कर्मचारी विभाग में संबद्ध हैं। इन कर्मचारियों को छोड़कर अन्य की संबद्धता समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed