{"_id":"672d9220ee08a4a626066b9c","slug":"haridwar-news-elephant-reached-gurukul-kangri-university-campus-people-panic-to-see-2024-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: जंगल से निकलकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे गजराज, देखते ही मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: जंगल से निकलकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे गजराज, देखते ही मची अफरा तफरी
Fri, 08 Nov 2024 09:57 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:57 AM IST
सार
Haridwar News: अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
हाथी सड़क पर पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार सुबह एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई। गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा।
विज्ञापन
बता दें कि अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल है, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन
Roorkee: रेलवे फाटक से गुजर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सेवानिवृत्त फौजी की मौत, दो गंभीर
Trending Videos
वन विभाग इन हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि हाथियों को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जैसे ही हाथी आबादी में आते हैं, टीम द्वारा उन्हें फिर से जंगल में खदेड़ा जाता है।