फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Bees attack people passing through railway gate retired soldier dies, two critical

Roorkee: रेलवे फाटक से गुजर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सेवानिवृत्त फौजी की मौत, दो गंभीर

Thu, 07 Nov 2024 06:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Nov 2024 06:28 PM IST
सार

Roorkee News: कई लोग बूचड़ी रेलवे फाटक से गुजर रहे थे। इस बीच मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ के साथ ही चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Roorkee News Bees attack people passing through railway gate retired soldier dies, two critical
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

रुड़की में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वहीं, एक युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमले में एक अन्य घायल का भी मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर, मधुमक्खियों के हमले में कई बच्चे भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पवितार की सुबह कई लोग बूचड़ी रेलवे फाटक से गुजर रहे थे। इस बीच मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ के साथ ही चीख पुकार मच गई। लोग जमीन पर ही लेट गए, जबकि कई लोग रेलवे फाटक पार कर लोगों के घरों में घुस गए।
विज्ञापन


इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में दुर्गा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी गोकुल सिंह बिष्ट (55), सतीश चंद्र खंतवाल (65), लाल सिंह (56) और एक युवती की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में LPG सिलिंडर लीक होने से लगी आग, नाै कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

साथ ही सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सतीश चंद्र खंतवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती और गोकुल सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा लाल सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

केमिकल के छिड़काव से आक्रोशित हुई मधुमक्खियां
आसपास के लोगों ने बताया कि पास में ही बड़े-बड़े पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों पर मधुमक्खियों के छाते बने हुए हैं। इन पेड़ों पर किसी केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। जिसके चलते मधुमक्खियां आक्रोशित हुई होंगी। वहीं, मधुमक्खियों के हमले के बाद लोग दहशत में हैं और बूचड़ी रेलवे फाटक से भी गुजरने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed