फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar news: Elephant Attack on Forest Officers and Employees during Patrolling

हरिद्वार: गश्त पर गए वन कर्मियों को हाथी ने दौड़ाया, रेंजर समेत अन्य कर्मचारियों ने मुश्किल से बचाई जान 

Wed, 24 Nov 2021 07:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Nov 2021 07:50 PM IST
सार

हरिद्वार में दक्षद्वीप के सामने एक हाथी के आने की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम का हाथी से सामना हो गया।

विज्ञापन
Haridwar news: Elephant Attack on Forest Officers and Employees during Patrolling
हाथी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में दक्षद्वीप के सामने से कनखल की तरफ आ रहे हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने गई वन विभाग की टीम को ही हाथी ने दौड़ा दिया। ट्रैक्टर पर सवार वन विभाग की टीम ने स्प्रे करके किसी तरह से हाथी से जान बचाई। बाद में विभाग की टीम ने शोर मचाकर हाथी को आबादी की तरफ आने से रोका। 

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को मातृ सदन के पास दक्षद्वीप के सामने एक टस्कर हाथी के कनखल की आबादी की तरफ आने की लोकेशन मिलने पर रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल टीम के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर निकल पड़े। रास्ते में वन विभाग की टीम का सामना हाथी से हो गया। हाथी ट्रैक्टर पर सवाल विभाग की टीम का पीछा करने लगा।
विज्ञापन


टीम ने ट्रैक्टर को मोड़कर वापस सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया। इसके बाद शोर मचाकर और अन्य उपकरण से हाथी को पीछे खदेड़ने के लिए टीम लग गई। साथ ही गंगा पर गश्त करने वाली वाटर बोट टीम को सूचित किया। सूचना मिलने पर वाटर बोट गश्त पर भी गंगा के तट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वाटर बोट गश्त खोजी टॉर्च समेत अन्य संसाधनों से हाथी को कनखल आबादी क्षेत्र में आने से रोके रखा। रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने बताया कि आजकल हाथी कनखल की आबादी की तरफ घुसने का प्रयास कर रहे हैं। इसको देखते हुए हाथियों को रोकने के गश्त की जा रही है। 


बाईपास पर आया हाथी, मचा हड़कंप 
मंगलवार रात राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हिल बाईपास मार्ग पर एक हाथी पीर बाबा की मजार के पास आ गया। हाथी को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इससे कुछ समय के लिए आवागमन भी रुक गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कई राउंड हवाई फायर करने के बाद हाथी को वापस जंगल में खदेड़ दिया। रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने बताया कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उसे आबादी क्षेत्र में जाने से पहले ही वापस खदेड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed