फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar news : covid 19 rules not obeying during shooting

हरिद्वार : कोविड प्रोटोकॉल नियमों पर भारी पड़ा लाइट कैमरा और एक्शन, हवा हुए शारीरिक दूरी के नियम

Fri, 27 Nov 2020 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 27 Nov 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Haridwar news : covid 19 rules not obeying during shooting
नियम कायदे कैमरा और एक्शन के आगे बौने नजर आए - फोटो : अमर उजाला

कोविड प्रोटोकॉल मानकों के उल्लंघन में लोगों का चालान काटने वाली पुलिस के सामने उन्हीं के थाने में नियम कायदे कैमरा और एक्शन के आगे बौने नजर आए।

विज्ञापन


दरअसल, थाने में वेब सिरीज अपहरण टू की दो दिन लगातार शूटिंग चली। थाने के अंदर और बाहर शूटिंग का पूरा सेट लगा। शूटिंग देखने लोगों की भीड़ भी लगी। दर्शक तो दूर शूटिंग के अधिकतर कलाकार मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह अपहरण टू की शूटिंग करने टीम के साथ हरिद्वार पहुंचे। यहां नगर कोतवाली में शूटिंग के लिए सेट लगाया गया। इनमें अभिनेता एवं सहयोगी कलाकारों ने खाकी वर्दी में कई शूट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाने के बाहर लगे सैट पर लोगों की भीड़ रही

कैमरा और एक्शन देखने के लिए थाने के बाहर लगे सैट पर लोगों की भीड़ रही। कोतवाली परिसर में बिना मास्क और हेलमेट के अभिनेता ने बुलेट पर सवार होकर कई शूट किए। सड़कों पर बिना मास्क लोगों का चालान काटने वाली पुलिस शूटिंग देखकर तालियां बजाती रही।

शूटिंग की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय भी बनी। लोगों ने कहा कि सरकार एक तरफ कोविड संक्रमण फैलने की डर से गंगा घाटों पर छठ पूजन के बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक लगा रही है। वहीं दूसरी ओर बेवजह शूटिंग की अनुमति देखकर कोरोना का खतरा बढ़ा रही है।

मनोरंजन विभाग से शूटिंग की अनुमति लेकर आए थे। सेट लगाने से पहले शूटिंग टीम को कोविड मानकों का पालन करने की जानकारी दे दी गई थी। रोल करते वक्त मास्क लगाना संभव नहीं था, लेकिन अभिनय के बाद टीम ने मास्क पहना था। 
- अमजीत सिंह, नगर कोतवाली निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed