फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news : Corporate groups will adopt 929 government schools in Haridwar

Haridwar News : हरिद्वार में 929 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे कारपोरेट समूह

Sat, 06 Feb 2021 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
haridwar news : Corporate groups will adopt 929 government schools in Haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार जिले में राजकीय विद्यालय अंगीकरण योजना के तहत पहले चरण में 929 सरकारी स्कूलों को कारपोरेट समूह गोद लेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज और रिलेक्सो फाउंडेशन के गंभीर अग्रवाल के बीच जिले के 32 स्कूलों की अवस्थापना सुविधाएं एवं बदलाव के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकारी स्कूलों के अंगीकरण कार्यक्रम से स्कूलों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। हरिद्वार से शुरू हो रहा यह अभियान सबको गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में मददगार होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर ने कहा कि कार्यक्रम के पहल चरण में जिले के 939 सरकारी स्कूलों को विभिन्न कॉर्पोरेट समूहों द्वारा अपनाया जाना है। इनमें 666 प्राथमिक, 170 उच्च प्राथमिक, 68 माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में बदलने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर के तहत कॉरपोरेट समूहों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर सचिव नीरज खेरवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आनंद भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचपी विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वीएस चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। 


आकांक्षी जिलों में शामिल है हरिद्वार

नीति आयोग ने हरिद्वार को आकांक्षी जिला घोषित किया गया है। प्रमुख संकेतकों द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा स्कूलों में शिक्षा और बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। इस पहल से शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में की परफारमेंस इंडीकेटर (केपीआई) यानी प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं इसके लिए उठाए जा रहे कदमों पर ध्यान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed