{"_id":"5edb1add8ebc3e90440d69cc","slug":"haridwar-news-case-file-on-three-on-land-sale-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : जमीन बेचने के नाम पर रकम ठगने का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार : जमीन बेचने के नाम पर रकम ठगने का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Sat, 06 Jun 2020 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : court
भूखंड बेचने के नाम पर कनखल के एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक युवक के छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कनखल पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर, उसके एक साझेदार और एक अन्य युवक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला शेखपुरा निवासी पवन सैनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने जगजीतपुर स्थित राज एंड फर्म के स्वामी प्रद्युम्न अग्रवाल निवासी जैन मंदिर गली पहाड़ी बाजार, उसके साझेदार अमित राठी निवासी जगजीतपुर और विनोद सैनी को छह लाख की रकम दी थी। तय हुआ था कि वह उसे जगजीतपुर क्षेत्र में भूखंड उपलब्ध कराएंगे, अन्यथा उसे मय ब्याज के रकम वापस लौटा देंगे।
विज्ञापन
आरोप है कि न तो उसे भूखंड की रजिस्ट्री की गई और न ही उसकी रकम वापस लौटाई गई। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने कई बड़े अपराधियों से जान पहचान का हवाला देते हुए हत्या की धमकी दी। एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल के खिलाफ कनखल और हरिद्वार कोतवाली में धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।