फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Blast in shuttering warehouse Fireworks Goods Two People Badly Injured

Haridwar: शटरिंग के गोदाम में चोरी छिपे बनाए जा रहे थे पटाखे, अचानक हुआ जबरदस्त धमाका, दो लोग घायल

Mon, 14 Apr 2025 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

Haridwar News: पुलिस की जांच में शटरिंग के गोदाम के कमरे के अंदर अवैध रूप पटाखे बनाने का खुलासा हुआ है। टीम ने सैंपल जांच के लिए भेजते हुए सामग्री को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Haridwar News Blast in shuttering warehouse Fireworks Goods Two People Badly Injured
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में पथरी थाना क्षेत्र ग्राम धनपुरा में एक शटरिंग के गोदाम में जबरदस्त धमाका हो गया। इसमें एक कबाड़ी और गोदाम का मालिक घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। धमाके के बाद चिंगारी पास में पड़े उपलों में गिरने से आग भी लग गई। तब ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। घटना बाद पुलिस और बीडीएस, फॉरेंसिग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से भारी मात्रा में पटाखे बनाने की सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में शटरिंग के गोदाम के कमरे के अंदर अवैध रूप पटाखे बनाने का खुलासा हुआ है। टीम ने सैंपल जांच के लिए भेजते हुए सामग्री को जब्त कर लिया है। एसपी देहात ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। पुलिस के अनुसार, सोमवर सुबह धनपुरा स्थित शटरिंग के गोदाम के मालिक मुर्तजा ने पास में ही कबाड़ी की दुकान चलाने वाले दिलशाद को थिनर के खाली ड्रम खरीदने के लिए बुलाया। छोटे वाले कुछ ड्रम तो खाली थे, जबकि एक ड्रम में पटाखा सामग्री भरी हुई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि कबाड़ी ने ड्रम के न खुलने पर उसे हथौड़े से तोड़ने की बात कही। इस पर दोनों सहमत हो गए। जैसे ही ड्रम पर हथौड़ा मारा तो तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। धमाके के साथ कबाड़ी दिलशाद और पास में खड़ा मुर्तजा घायल हो गया। चिंगारी पास में ही पड़े उपलों में भी जा गिरी, जिससे आग लग गई। धमाके के साथ ही आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घायलों को पास के ही एक अस्पताल में पहुंचाया और उपलों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से जानकारी ली। इधर, अग्निशमन विभाग और फॉरेंसिक टीम, बीडीएस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गोदाम के अंदर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री बरामद हुई। सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ लक्सर नताशा सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजदूगी में टीम में सर्च अभियान चलाया। एक कमरे के अंदर से करीब 40 कट्टे बरामद हुए हैं, जिसमें से पटाखा बनाने की सामग्री मिली है।

Haridwar:  रेलवे ट्रैक के पास नवजात को चादर में लपेट छोड़ा, पास मिली दूध की बोतल, रोने की आवाज सुनकर दौड़े लोग

थिनर के ड्रमों में धमाके की बात कहकर करते रहे गुमराह
धनपुरा में हुए धमाके के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गोदाम के मालिक और उससे जुड़े कुछ लोग मामले को दफा-दफा करना चाहते थे। शुरुआत में पुलिस को भी केवल थिनर के ड्रम में ही धमाका होने की बात बताई गई, लेकिन जब कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि अंदर पटाखे बनाने की सामग्री है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो तब मौके से भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान बरामद हो गया। बताया गया है कि ऐथल में गोदाम चलाने वाले व्यक्ति के किसी रिश्तेदार की पटाखा बनाने की फैक्टरी है। उसी फैक्टरी की आड़ में वहां से सामान मंगवाकर गोदाम में पटाखे बनाने का अवैध तरीके से कार्य किया जा रहा था।

अंदर होता ब्लास्ट तो आसपास के लोग भी आते जद में
गनीमत यह रही कि धमाके के दौरान केवल बाहर ही हादसा हुआ। जितनी मात्रा में अंदर पटाखा बनाने की सामग्री मिली है, अगर उसमें धमाका हो जाता तो आसपास के तमाम लोग भी इसकी जद में आते और ये हादसा बहुत बड़ा रूप ले लेता। ग्रामीणों कहना है कि कुछ साल पूर्व भी गोदाम में धमाका हुआ था, लेकिन उस समय भी गोदाम के मालिक ने किसी तरह मामले को रफा दफा करने में कामयाबी पाली थी।

थिनर के ड्रम में कुछ विस्फोटक सामान था, जिसमें धमाका हुआ है और दो लोग घायल हुए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। तलाशी लेने पर अंदर से काफी मात्रा में पटाखे बनाने का सामान बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया गया है। सामने आया है कि अवैध तरीके से पटाखे बनाने का काम यहां किया जा रहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed