फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Bike riding miscreants shot hotel businessman referred to higher center

Haridwar: बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर आइसक्रीम खा रहे हरियाणा के होटल कारोबारी को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

Mon, 02 Jun 2025 08:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Jun 2025 08:51 PM IST
सार

खड़खड़ी में कैलाश गली के बाहर एक युवक अपने साथी के एक ठेली के पास खड़े होकर आईसक्रीम खा रहा था। इसी बीच सूखी नदी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Haridwar News Bike riding miscreants shot hotel businessman referred to higher center
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी में सरेराह मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने आइसक्रीम खा रहे रोहतक हरियाणा निवासी होटल कारोबारी पर गोलियां चला दीं। दो गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में कारोबारी को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की शाम करीब छह बजे की है। खड़खड़ी में कैलाश गली के बाहर एक युवक अपने साथी के एक ठेली के पास खड़े होकर आईसक्रीम खा रहा था। इसी बीच सूखी नदी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली युवक के हाथ और दूसरी पीठ में लगी। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सरेराह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी दूधाधारी चौक की तरफ से होकर फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को उसके साथी आनन-फानन में रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल में लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, शहर कोतवाल रितेश शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फॉरेसिंक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। टीम को दो खोखे बरामद हुए हैं। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि घायल युवक की पहचान अरुण (31) पुत्र सत्यवान निवासी वार्ड-10 लाखापाना सापला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस-सीआईयू की टीमें लगाई गई हैं। होटल कारोबारी पर हमला करने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: दून पुलिस ने उतारी सोशल मीडिया पर मशहूर होने की खुमारी...हाईवे पर बाइक से कर रहे थे स्टंट, वीडियो

एक माह पहले उत्तरी हरिद्वार में होटल लीज पर लिया
पुलिस की जांच में सामने आाय है कि गोली लगने से घायल अरुण ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उत्तरी हरिद्वार में ही चेतन ज्योति आश्रम के पास खन्ना रेजिडेंसी होटल लीज पर लिया है। करीब एक साल के लिए लीज पर लिए गए होटल का संचालन करने के लिए अरुण अपने दोस्त के साथ यहीं रह रहा है।

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे बदमाश
वारदात को अंजाम देने आए बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दूधाधारी चौक की तरफ से होते हुए फरार हो गए। आरोपी मुखिया गली के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस-सीआईयू की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed