फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News AIIMS Testing revealed bacteria of animal disease found in fever patients

Haridwar: एम्स की जांच में हुआ खुलासा...बुखार पीड़ितों में मिला पशुओं की बीमारी का बैक्टीरिया

Thu, 16 Nov 2023 02:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

एम्स ऋषिकेश और पशुपालन विभाग ने 30 व 31 अक्तूबर को पथरी क्षेत्र के पदार्था गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया था। जिसमें बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए थे। एम्स में इनकी जांच की गई। इसमें 18 लोग लेप्टो स्पायरा और नौ लोग ब्रूसेला रोग से पीड़ित मिले।

विज्ञापन
Haridwar News AIIMS Testing revealed bacteria of animal disease found in fever patients
बुखार पीड़ितों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के पदार्था में बुखार पीड़ितों में पशुओं की बीमारी का बैक्टीरिया मिला है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने क्षेत्र में एक कैंप के दौरान 30 स्थानीय पीड़ितों के सैंपल लिए थे। सैंपल की जांच के बाद खुलासा हुआ कि पीड़ितों में पशुओं में पाई जानी वाली ब्रूसेला और लेप्टो स्पायरा बीमारी के लक्षण हैं। इस बीमारी का बैक्टीरिया संक्रमित पशु के लार और मूत्र से इंसान के शरीर में फैलता है।

विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश और पशुपालन विभाग ने 30 व 31 अक्तूबर को पथरी क्षेत्र के पदार्था गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया था। जिसमें बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए थे। एम्स में इनकी जांच की गई। इसमें 18 लोग लेप्टो स्पायरा और नौ लोग ब्रूसेला रोग से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


Haridwar: पति ही निकला पत्नी का कातिल, दूसरी जगह हुआ अफेयर तो बेरहमी से दे डाली मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स निदेशक डॉ. मीनू के मुताबिक ब्रूसेला और लेप्टो स्पायरा रोग मवेशियों में पाया जाता है। इस रोग के बैक्टीरिया संक्रमित पशु से इंसान में फैलता है। इसमें तेज बुखार का आना और डेंगू के अधिकांश लक्षण मिलते हैं। यह रोग मनुष्य के पैर के जरिये फैलता है। सैंपलों की जांच रिपोर्ट पशुपालन विभाग को भेजी गई है। यह बीमारी पशुओं से इंसानों में आती है। इसलिए पशुपालन विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। जैसे ही हमें रिपोर्ट मिलती है एम्स की टीम इस पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

एम्स की टीम ने की थी चार रोगों की जांच

सेंटर फॉर एक्सीलेंस अंडर नेशनल वन हेल्थ प्रोग्राम के तहत पथरी के पदार्था में वन गुर्जर समुदाय के बीच कैंप लगाकर एम्स की टीम ने जांच की। इसमें पशुपालन चिकित्सा विभाग के लोग भी शामिल थे। बीमार मरीजों के सैंपल लिए गए और इसकी जांच की गई। शिविर में ब्र्रूसेला, टीबी, स्क्रब टाइफस, लैप्टो स्पायरा रोग के सैंपल लिए गए थे। मालूम हो कि पदार्था में बुखार से पहली मौत का मामला आया था।

एम्स ऋषिकेश की ओर से सैंपल जांच की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. योगेश शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed