फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar crime News Husband Done wife murder after Dispute for her Extra Marital Affair

Haridwar: पति ही निकला पत्नी का कातिल, दूसरी जगह हुआ अफेयर तो बेरहमी से दे डाली मौत

Thu, 16 Nov 2023 01:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Nov 2023 01:19 PM IST
सार

Haridwar Crime News: नौ नवंबर को चंडी देवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Haridwar crime News Husband Done wife murder after Dispute for her Extra Marital Affair
महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि चंडी देवी मंदिर पूजा के लिए जाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी शव को फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है जबकि आईजी रेंज की ओर से भी टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन

 
रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि नौ नवंबर को चंडी देवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मामला काफी चुनौती पूर्ण साबित हो रहा था लेकिन श्यामपुर पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आगे बढ़ी तो महिला एक व्यक्ति के साथ सिडकुल की तरफ से आती हुई दिखी।
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Collapse: मशीन ऑपरेटर ने बताया कैसे हुआ हादसा...बोला-धमाके की आवाज आई, फिर अंधेरा छा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar crime News Husband Done wife murder after Dispute for her Extra Marital Affair

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

सिडकुल पहुंचने पर आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों-साथ में रह रहे थे और सिडकुल की फैक्टरी में काम करते थे। घटना के बाद अजय निवासी बदायूं कहीं चला गया। यहां से लीड मिलने के बाद टीम बदायूं पहुंची। जहां जांच में पता लगा कि आरोपी अजय 15 नवंबर को फिर हरिद्वार आया था। तब उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मृतक महिला पूजा और अजय काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने शादी कर ली थी।

शादी के बाद महिला का नाम बदलकर पूजा रख दिया। एसएसपी ने बताया कि मृतक पूजा से अजय का अक्सर झगड़ा होने लगा था, क्योंकि बीच में वह किसी अन्य युवक के साथ रहने लगी। हालांकि वह उसे मनाकर ले आया था और अपने साथ रख लिया था, लेकिन फिर भी दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। जिसके बाद विवाद में ही उसने पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed