फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Administration alert for dengue DM reached Shravanath Nagar locality with team

Dengue Attack: हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रवणनाथ नगर मोहल्ले में टीम लेकर पहुंचे जिलाधिकारी

Mon, 11 Sep 2023 08:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Sep 2023 08:20 PM IST
सार

जिलाधिकारी के नगर निगम क्षेत्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे से लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह हलकान रहा।

विज्ञापन
Haridwar News Administration alert for dengue DM reached Shravanath Nagar locality with team
डेंगू को लेकर अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में आम जन को डेंगू के प्रति सतर्क व जागरूक करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल टीम के साथ निकले। उन्होंने न केवल लोगों से सफाई का हाल जाना, बल्कि कुछ घरों में मनी प्लांट के गमले और कूलर में जमा पानी को बदलवाया। डेंगू लार्वा नष्ट करने के निर्देश के साथ जिलाधिकारी ने महिलाओं से पूछा कि नगर निगम के कर्मचारी कब आए थे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के नगर निगम क्षेत्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे से लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह हलकान रहा। श्रवणनाथ नगर में जिलाधिकारी के पहुंचने की सूचना पर आनन-फानन विभागीय जिम्मेदार भी टीम के साथ जा पहुंचे। इस बीच जिलाधिकारी ने कई घरों में पहुंचकर साथ में मौजूद कर्मियों और स्वयं कूलर में जमा पानी, गलियों में फूल पौधे और प्लांट देखे।
विज्ञापन


Dengue Attack: एक ही जगह से डेंगू के 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, घर-घर जाएंगी टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जमा पानी के नित्य बदलने और दवा के छिड़काव के लिए उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, नगर आयुक्त नगर निगम दयानन्द सरस्वती, एसीएमओ डा. आरके सिंह, डाॅ तरुण मिश्रा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।

होटल के कूलर और गमले में मिला लार्वा
जिलाधिकारी की जांच के दौरान एक होटल के चार कूलर और दो गमलों में डेंगू का लार्वा मिला। जगजीतपुर क्षेत्र में भी दो मटको में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने लार्वा नष्ट किया और दवा का छिड़काव करते हुए संबंधित लोगों को इसके प्रति सजग किया।

नगर निगम को मिला अतिरिक्त संसाधन
जिलाधिकारी ने आमजन को जागरूक करने के लिए नगर निगम हरिद्वार द्वारा आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत कीटनाशकों के छिड़काव एवं फॉगिंग के लिए पांच स्प्रे टैंकर, पांच फॉगिंग मशीन तथा 10 फोन्टाना मशीनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम हरिद्वार को छह जोन में बांटकर 101 फॉगिंग मशीन तथा दो-दो फोन्टाना स्प्रे मशीन भेजी जाएगी।

डेंगू से पीड़ित बालक हरिद्वार रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को बुखार से पीड़ित एक बच्चे को लेकर आए परिजनों ने जैसे ही उसकी जांच कराई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चे को हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नालिंद असवाल ने बताया कि हर रोज ओपीडी में 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। प्रत्येक मरीज का ब्लड लेकर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को कस्बे के एक मोहल्ले से एक दंपती अपने 12 वर्षीय बेटे को बुखार से पीड़ित होने पर अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि जब उसका टेस्ट किया गया तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। बालक की हालत ठीक न होने के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed