फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News 14.50 lakh looted from employees of money transfer company Uttarakhand news in hindi

Haridwar News: मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से 14.50 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Thu, 10 Aug 2023 02:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

बाइक पर सवार करीब तीन बदमाशों ने आकर बाइक चला रहे कर्मचारी के मुंह पर मुक्का मारा। और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Haridwar  News 14.50 lakh looted from employees of money transfer company Uttarakhand news in hindi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली कोतवाली क्षेत्र में मनी ट्रांसफर कंपनी के दो कर्मचारियों से करीब साढे़ 14 लख रुपये की नकदी लूट कर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। लूट की घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाकों में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। हालांकि अभी आरोपियों के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाए हैं। वहीं पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


शिवालिक नगर में बृजेश नारायण गोयल की गोयल मनी ट्रांसफर एंड कंपनी का कार्यालय है। वह करीब आठ प्राइवेट एटीएम में कैश डालने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह ज्वालापुर तहसील के समीप बैंक से उनके दो कर्मचारी साढ़े14 लख रुपये की रकम बैग में डालकर बाइक से लेकर शिवालिक नगर जा रहे थे।

विज्ञापन

 

भेल सेक्टर 2 गुरुद्वारा के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर सवार करीब तीन बदमाशों ने आकर बाइक चला रहे कर्मचारी के मुंह पर मुक्का मार और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया कि आरोपियों के पीछे भगत सिंह चौक तक दोनों कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई लेकिन चौक के पास पहुंचकर आरोपी ओझल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..गौरीकुंड रेस्क्यू अपडेट: भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से एक और का शव बरामद, 19 की तलाश जारी

सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई संतोष सेमवाल, रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ ही सूचना वायरलेस पर फ्लैश कर दी गई। जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस और सीआईयू की टीमें जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed