फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Narcotics team raid SIDCUL pharma company 2.5 lakh banned pills recovered

Haridwar: सिडकुल की फार्मा कंपनी में नारकोटिक्स टीम का छापा, 2.5 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद

Wed, 19 Feb 2025 09:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2025 09:09 PM IST
सार

चंडीगढ़ में टीम ने पिछले दिनों 60 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता चला था कि हरिद्वार की इस फार्मा कंपनी में नशीली गोलियां बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Haridwar Narcotics team raid SIDCUL pharma company 2.5 lakh banned pills recovered
कंपनी में छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकुल क्षेत्र की एक फार्मा कंपनी में नशे के प्रयोग में लाई जाने वाली प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ने चंड़ीगढ़ से टीम पहुंची। इस दौरान करीब 2.5 लाख गोलियां बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती भी मौजूद रहीं। छापे की सूचना से सिडकुल स्थित अन्य कंपनियों में भी हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है चंडीगढ़ में टीम ने पिछले दिनों 60 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता चला था कि हरिद्वार की इस फार्मा कंपनी में नशीली गोलियां बनाई जा रही है। इस पर चंडीगढ़ से नारकोटिक्स टीम बुधवार को सिडकुल स्थित जेआर फार्मा कंपनी पहुंची। कंपनी में नशे की गोलियों का अवैध निर्माण होता पाया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान नशे के प्रयोग में लाई जाने वाली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गईं। कंपनी के दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि सिडकुल की एक अन्य कंपनी भी इस अवैध धंधे में शामिल है। एनसीबी की टीम वहां भी जांच कर रही है। फिलहाल कंपनी का मालिक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री के बेटे के नाम पर मांगी रंगदारी: खुलासा...उत्तराखंड ही नहीं मणिपुर के विधायकों को भी किया था फाेन

जेआर फार्मा के उत्पादन को किया गया था प्रतिबंधित
सिडकुल की जिस फैक्ट्री में बुधवार को प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी गई है उस पर जिले के ड्रग विभाग की ओर से जून 2024 में ही उत्पादन प्रतिबंधित किया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि जेआर फार्मा का प्रोडक्शन जून 2024 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब उसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बाद से कितना उत्पादन किया गया और किन-किन राज्यों में दवाई की आपूर्ति की गई है इसकी भी विधिवत जांच की जाएगी। मामले में कंपनी मालिक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed