{"_id":"5fd9f9138ebc3e3ead4e3576","slug":"haridwar-mp-representative-brother-missing-after-took-money-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: व्यापारी से दो लाख रुपये लेकर निकले सांसद प्रतिनिधि के भाई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: व्यापारी से दो लाख रुपये लेकर निकले सांसद प्रतिनिधि के भाई लापता
Wed, 16 Dec 2020 05:44 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 16 Dec 2020 05:44 PM IST
सार
- रुड़की से एक व्यापारी से दो लाख रुपये लेकर निकले थे लक्सर
- देर रात तक नहीं लौटे घर, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर की तलाश शुरू
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
रुड़की के एक व्यापारी से दो लाख रुपये लेकर घर के लिए निकले सांसद प्रतिनिधि के भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी जितेंद्र चौधरी और उनके भाई सुभाष चौधरी आढ़त व्यवसाय का कार्य करते हैं। जितेंद्र चौधरी भाजपा में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और हरिद्वार सांसद के प्रतिनिधि भी हैं। उनके छोटे भाई सुभाष चौधरी 14 दिसंबर को रुड़की के एक व्यापारी से अपना भुगतान लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन
बताय जाता है कि सुभाष लगभग तीन बजे अनाज मंडी से व्यापारी की दुकान से दो लाख रुपये लेकर एक बैटरी रिक्शा में बैठकर लक्सर की बस पकड़ने के लिए निकले थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। उनके फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आस-पास रिश्तेदारी में भी तलाश करने के बाद कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के ने उनके मोबाइल की आखिरी बार की लोकेशन निकाली तो रुड़की के मच्छी मोहल्ले में निकली।
उधर, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस रिक्शा चालक से भी पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।