फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Medical College will not be able to start this year Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: इस साल शुरू नहीं हो पाएगा हरिद्वार मेडिकल कॉलेज, इस वजह से पूरा नहीं हो पाया लक्ष्य

Mon, 03 Jun 2024 02:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Jun 2024 02:49 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने इस साल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स शुरू करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन साल हरिद्वार मेडिकल कॉलेज शुरू करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
Haridwar Medical College will not be able to start this year Uttarakhand News in hindi
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले के जगजीतपुर में निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज में इस साल एमबीबीएस कोर्स शुरू होने की संभावना कम दिखाई दे रही है। मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, नर्सिंग और अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है। साथ ही चिकित्सा उपकरणों की सुविधा नहीं है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 से मेडिकल कॉलेज शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की हर जिले में मेडिकल कॉलेज योजना के तहत हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य के आधार पर मेडिकल कॉलेजों को शुरू करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में इस साल से 100 सीटों पर एमबीबीएस कोर्स संचालन किया जाना है।

विज्ञापन


मान्यता मिलना भी मुश्किल
बीते वर्ष दिसंबर माह में सरकार ने मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, नर्सिंग टेक्निकल व अन्य कर्मचारियों के 950 पद सृजित करने की मंजूरी दी थी। लेकिन अभी तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) में आवेदन किया है। एमबीबीएस कोर्स के लिए जब तक फैकल्टी व अन्य कर्मचारियों के साथ ही चिकित्सा उपकरण की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक मान्यता मिलना भी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  तू मेरे साथ है...मैं तुझे...धाम में अपने भाई सुशांत राजपूत को याद कर रो पड़ी स्वेता सिंह कीर्ति

राजकीय मेडिकल कॉलेज को इस साल शुरू करना संभव नहीं है। अभी कई काम होने बाकी है। अगले वर्ष तक मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस कोर्स संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके अलावा रुद्रपुर व पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का चल रहा है।  -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed