Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Married woman suffers 70% burns husband and in-laws accused of burning her for dowry

Haridwar: संदिग्ध परिस्थितियों में 70 फीसदी झुलसी विवाहिता, पति-ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाने का आरोप

Sun, 12 Oct 2025 10:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Oct 2025 10:27 PM IST
सार

पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत की है। बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों ने भारती को पेट्रोल डालकर जला दिया है।

विज्ञापन
Haridwar Married woman suffers 70% burns husband and in-laws accused of burning her for dowry
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता को दहेज के लिए पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। करीब 70 फीसदी झुलसी विवाहिता को गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया है। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पीड़िता ने तहसीलदार के सामने दिए बयानों में खुद ही आग लगाने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश निवासी डोईवाला ने बताया कि उसकी बहन भारती की शादी 27 अक्तूबर 2024 को आशीष पुत्र विजय सिंह निवासी हेत्तमपुर, रोशनाबाद के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। कहा, 24 सितंबर को भारती ने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों ने और ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

शर्मनाक: रेल लाइन किनारे कूड़े के ढेर से पन्नी में बंधा मिला नवजात का शव, कुत्ते ने हथेली नोची तब चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर की शाम पति और उसके परिवार के सदस्यों ने भारती को पेट्रोल डालकर जला दिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला 70 फीसदी तक झुलसी है। तहसीलदार सचिन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। भारती ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात बताई है। किसी के प्रताड़ित करने से भी इन्कार किया है। हालांकि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दोषियों को दिलाएंगे कठोर सजा : कंडवाल
इस मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरमैन कुसुम कंडवाल ने प्रकरण की शिकायत मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को मामले की जांच करने और आरोप सही मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कंडवाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। हर दोषी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed