फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News dead body of newborn was found wrapped in plastic wrap in a garbage heap near railway line

शर्मनाक: रेल लाइन किनारे कूड़े के ढेर से पन्नी में बंधा मिला नवजात का शव, कुत्ते ने हथेली नोची तब चला पता

Sun, 12 Oct 2025 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Oct 2025 09:13 PM IST
सार

Haridwar News: जिला अस्पताल के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास रेलवे लाइन के किनारे एक प्लास्टिक की पन्नी में नवजात शिशु का शव मिला।

विज्ञापन
Haridwar News dead body of newborn was found wrapped in plastic wrap in a garbage heap near railway line
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में एक नवजात को प्लास्टिक की पन्नी में डालकर फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने नवजात को देखा और तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना रविवार की शाम की है। ब्रह्मपुरी में जिला अस्पताल के पीछे पोस्ट ऑफिस के पास रेलवे लाइन के किनारे एक प्लास्टिक की पन्नी में नवजात शिशु का शव मिला। पार्षद सोहित सेठी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि नवजात को जन्म के कुछ ही घंटे बाद फेंका गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: पशुओं की 34 दवाओं पर लगा प्रतिबंध; एंटी बायोटिक, एंटी वायरल और संक्रमण की दवा शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि किसी ने अपनी लाज छिपाने या किसी अन्य कारणवश बच्चे को फेंक दिया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि नवजात बालक दो दिन का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शिशु को किसने फेंका इसका पता जल्द ही लगा लिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

कुत्ते ने हथेली नोची तो चला पता
पुलिस के अनुसार करीब दो दिन के नवजात के शव को पन्नी में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंका गया था। कुत्ते ने जब पन्नी से शव को बाहर निकालकर उसकी हथेली को नोच दिया तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।

मानवता को शर्मसार करने वाली है घटना : सोहित
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर रोष जताया है और प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाली है। समाज में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता और सख्त कानून की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed