फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Uttarakhand police control room Will Set up in Uttar Pradesh three districts

एक्सक्लूसिव: उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में बनेगा उत्तराखंड पुलिस का कंट्रोल रूम 

Thu, 25 Feb 2021 02:40 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Feb 2021 02:40 AM IST
सार

  • मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर के कंट्रोल रूम में उत्तर प्रदेश पुलिस के संचारकर्मी भी रहेंगे तैनात 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Uttarakhand police control room Will Set up in Uttar Pradesh three districts
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

महाकुंभ मेला 2021 को लेकर प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। इस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के संचारकर्मी निगरानी के लिए भेजे जाएंगे। जिससे वहां पर होने वाली हर गतिविधि के बारे में जानकारी मिल सके। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को भेजी जाने वाली जानकारी भी इस कंट्रोल रूम के माध्यम से वहां से अधिकारियों को मिल सके। 

विज्ञापन


महाकुंभ मेले में सूचना के आदान प्रदान में इस्तेमाल में प्रयोग की जाने वाली तकनीक को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। दूसरे जिलों से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का संचार नेटवर्क दुरुस्त हो रहा है। इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन, सहारनपुर पुलिस लाइन और बिजनौर पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेंगी।
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021: कुंभ मेले में उत्तर प्रदेश से चाहिए 1000 पुलिसकर्मी व 20 कंपनी पीएसी
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि वहां से आने वाली सूचनाओं पर तुरंत ही ध्यान दिया जा सके। वहीं यहां से भी सूचनाएं भेजने में आसानी रहेगी। यूपी के जिलों में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के संचारकर्मी भेजे जाएंगे, जो चौबीस घंटे निगरानी करेंगे। इसके साथ ही बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी को भी उत्तराखंड मेला पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकि पल-पल यह पता चलता रहे कि किसी बॉर्डर भी इस समय कितनी भीड़ है।  

कंट्रोल रूम में फ्रीक्वेंसी होगी सेट 

उत्तर प्रदेश के पुलिस लाइन में बनाए जाने वाले उत्तराखंड पुलिस के कंट्रोल रूप में फ्रीक्वेंसी सेट की जाएगी। जिसपर तुरंत ही सूचना भेजी जाएगी और स्थानीय अधिकारियों को उस सूचना पर अमल करने के लिए कहा जाएगा। 

100 संचारकर्मी मांगे गए यूपी से 
उत्तर प्रदेश पुलिस से 100 संचार पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस के संचार कर्मी मेला नियंत्रण भवन में बनाए गए संचार कक्ष में तैनात किए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस ने यूपी से करीब 100 संचारकर्मियों की मांग की गई है। जिसमें से 67 के करीब संचारकर्मी मिल चुके हैं।

कुंभ मेला में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस कंट्रोल रूम बनाएगी। जिससे वहां की हर गतिविधि के बारे में त्वरित जानकारी मिल सके। 
- मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक संचार कुंभ मेला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed