हरिद्वार कुंभ 2021: कुंभ मेले में उत्तर प्रदेश से चाहिए 1000 पुलिसकर्मी व 20 कंपनी पीएसी
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द वार्ता करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- पांच अप्रैल से 15 तक की अवधि के लिए चाहिए अतिरिक्त फोर्स की दरकार
- मुख्यमंत्री ने अस्थाई निर्माण कार्यों को 15 मार्च तक पूरा करने के दिए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ मेले के दौरान मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से 1000 पुलिसकर्मियों व 20 कंपनी पीएसी की जरूरत होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द वार्ता करेंगे। राज्य सरकार को पांच अप्रैल से 15 अप्रैल की अवधि के लिए अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता है। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्थ को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कही गई।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट साफ किया कि कुंभ मेले के कार्यों के संबंध में सभी आवश्यक स्वीकृतियों, कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता आदि का प्रभावी क्रियान्वयन पूरी तत्परता से किया जाए।
उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर 1000 पुलिसकर्मियों तथा 20 कंपनी पीएसी उपलब्ध कराने के लिये वार्ता करेंगे। कुंभ मेले में यह व्यवस्था पांच से 15 अप्रैल की अवधि के लिए जरूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव नगर विकास शैलेश बगोली ने कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं के तहत किए जा रहे स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव नीतेश झा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री मधुकर धकाते, अपर सचिव इकबाल अहमद तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी हरिद्वार, आईजी मेला तथा मेला अधिष्ठान के अधिकारी उपस्थित रहे।
15 मार्च तक पूरा हो जाएं अस्थाई कार्य
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला के सभी स्थाई निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा अस्थाई निर्माण कार्यों को 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ कार्यों को पूर्ण करने में कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
विभागीय स्तर पर की जाने वाले व्यवस्थाओं की एसओपी जारी हों
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुंभ के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की एसओपी जारी की जाए। उनके डाक्यूमेंटेशन पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने इस संबंध में व्यापक जन जागरूकता के प्रसार पर भी बल दिया।