फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: Devotees Entry after Registration and Thermal Screening

Kumbh Mela 2021: पंजीकरण के बाद ही मिलेगा मेला क्षेत्र में प्रवेश,  श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य

Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: Devotees Entry after Registration and Thermal Screening
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार मेला प्रशासन कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की  व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। व्यवस्था के तहत पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालु मेला क्षेत्र में प्रवेश कर पाएंगे। मेल प्रशासन मौजूदा समय में बाहर से आने श्रद्धालु के पंजीकरण की निगरानी कर रहा है। हालांकि मेल प्रशासन ने साफ किया कि कुंभ के दौरान ट्रेनों और बसों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी। 

विज्ञापन


कोविड महामारी के मद्देनजर कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर मेला सभागार में हुई बैठक श्रद्धालुओं को नि:शुल्क मास्क उपलब्ध पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मास्क पहने श्रद्धालुओं को ही स्नान की अनुमति दी जाएगी। वहीं दुकानदारों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में अस्थाई अस्पतालों के निर्माण, क्षमता, अस्पतालों में बेड उपलब्धता, होटलों व धर्मशालाओं के अधिग्रहण को लेकर भी विचर विमर्श किया गया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि वर्तमान में अतिक्रमण का कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने सप्त ऋषि, आरटीओ चौराहे के पास चिह्नित पार्किंग को 14 जनवरी से पूर्व समतल करने की बात कही। बैठक में कनखल, मायापुर, जगजीतपुर, बैरागी, दक्षदीप, गौरीशंकर, रोड़ीवाला, लालजीवाला, पंतदीप, भीमगोड़ा, सप्त सरोवर, रानीपुर आदि पार्किंग तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेलाधिकारी दीपक रावत ने सभी राज्यों को कोविड-19 के दृष्टिगत यात्रियों से केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन कराने की अपील के प्रकरण को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अधिशासी अभियंता रामजी शरण शर्मा, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी मनीषा, स्वास्थ्य मेला अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर, विशेष कार्याधिकारी कुंभ महेश चन्द्र शर्मा, सिंचाई, लोनिवि, नगर निगम, विद्युत, विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कुंभ की अधिसूचना जारी करने की मांग 

संत समाज की तरफ से भी कुंभ की अधिसूचना जारी करने की मांग तेज हो गई है। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में बुधवार को कुंभ का विधिवत रुप से शुभारंभ किया गया। प्रयागराज में प्रस्तावित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में कुंभ की अधिसूचना समेत कई मुद्दों पर सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। बैठक में पारित प्रस्तावों को अग्रिम कार्यवाही के लिए अखाड़ा परिषद मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव और मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि बुधवार को अखाड़े में विधिवत रुप से कुंभ शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अभी कुंभ की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि दो जनवरी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की इलाहाबाद में बैठक होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री से अखाड़ा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। श्रीमहंत राम रतन गिरि ने कहा कि संतों का जीवन सेवा के लिए समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा में महाकुंभ मेले का आगाज कर दिया गया है। 

त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे महंत डोंगर गिरि : श्रीमहंत रविंद्रपुरी 
 पंचायती निरंजनी अखाड़ा में बुधवार से कुंभ मेले की शुरुआत हो गई है। मेला प्रारंभ होने के साथ ही अखाड़े के ब्रह्मलीन संत डोंगर गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत डोंगर गिरि त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। श्रीमहंत राम रतन गिरि ने कहा कहा कि ब्रह्मलीन महंत डोंगर गिरि ने सदैव भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर मानव सेवा के लिए प्रेरित किया है। 

दिव्य और भव्य होगा कुंभ: कौशिक

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बुधवार को हरिद्वार कुंभ के मद्देनजर हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर और पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलों के नीचे दीवारों पर चल रहे पेंटिंग कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ 2021 दिव्य और भव्य होगा। कोविड संक्रमण से सुरक्षित होगा। 

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार कुंभ मेला की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। संतों की सहमति से कुंभ के कार्य होंगे। संत महात्माओं की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की गाइड लाइनों का पालन किया जाएगा।

आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था भी होगी। हरिद्वार में कोविड अस्पताल का निर्माण भी कराया जा रहा है। कुंभ के दौरान स्वच्छता को भी फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी तक सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। जनवरी में हरिद्वार पूरी तरह सुसज्जित होकर कुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार रहेगा।

कुंभ में वाहनों की संख्या तय करेगी यातायात रूट

कुंभ में भीड़ अधिक होने पर सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा। इसके लिए पुलिस अधिकारी गहनता से मंथन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पांच से छह रूट डायवर्ट प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। अगर वाहनों की भीड़ बढ़ेगी तो इन रूटों से वाहनों को गुजारा जाएगा। पुलिस अधिकारी इन रूटों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

कुंभ की तैयारियों को लेकर कई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसमें सबसे अहम है, यातायात व्यवस्था बेहतर बनाना। इसके लिए पुलिस अधिकारी शहर से लेकर देहात तक यातायात रूटों को चिह्नित कर रहे हैं। कुंभ की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों का सबसे अधिक फोकस यातायात पर है। उनका कहना है कि इस बार कुंभ में वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात रूट तैयार किया जा रहा है।

अगर वाहनों की भीड़ अधिक होती है तो तीन-तीन और छह-छह किमी के बीच वाहनों को रोक दिया जाएगा। इसके बाद आगे चलने वाले वाहनों को चलाया जाएगा। इसके बाद पीछे वाले वाहनों को चलाया जाएगा। इस बीच वाहनों का दबाव अधिक हुआ तो नारसन, भगवानपुर, मिलिट्री चौक, मंगलौर समेत अन्य स्थानों से रूट डायवर्ट किए जाएंगे। इन रूटों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात होगी। 

कुंभ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के मद्देनजर डायवर्ट रूट चिह्नित किए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वाहनों को कुछ किमी की दूरी पर रोककर गैप दिया जाएगा। इसके बाद यातायात चलता रहेगा।
-सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed