फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: 600 beds capacity temporary Covid Hospital to be built Soon

कुंभ मेला 2021: 600 बेड क्षमता का बनेगा अस्थायी कोविड अस्पताल, यूपी से मिलेंगे 100 डॉक्टर और 148 पैरामेडिकल स्टाफ

Thu, 25 Feb 2021 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Feb 2021 08:48 PM IST
सार

  • कैबिनेट ने दी मंजूरी, अस्पताल के निर्माण लागत में आएगी कमी
  • 15 मार्च तक हरिद्वार पहुंच जाएंगे डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी
  • वैक्सीन लगवाने में बहाने बनाया तो हरिद्वार क्षेत्र से होगा तबादला 
  • कुंभ ड्यूटी में लगे शत प्रतिशत कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के सख्त निर्देश
     

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: 600 beds capacity temporary Covid Hospital to be built Soon
कुंभ में बनेगा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड महामारी की रोकथाम के लिए तीर्थ नगरी हरिद्वार में छह सौ बेड की क्षमता का अस्थायी कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है। अस्पताल में 50 आईसीयू बेड भी बनेंगे। अस्थायी अस्पताल कम लागत में बनकर तैयार हो जाएगा। पहले 90 करोड़ की लागत से कोविड अस्पताल बनाने की योजना थी। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुंभ मेला में आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने की मंजूरी दी गई। पहले स्वास्थ्य विभाग ने डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान विकास संगठन) के माध्यम से दो हजार बेड क्षमता का कोविड अस्पताल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा स्नान 2021: तीन दिन हरिद्वार में भारी वाहनों की एंट्री बैन, लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 90 करोड़ खर्च होने का अनुमान था। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की ओर से राज्य सरकार को सुझाव दिया कि कुंभ मेला में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए छह सौ बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल बनाया जाएगा।

इसमें 50 आईसीयू बेड की व्यवस्था भी रहेगी। सरकार की ओर से हरिद्वार में किसी अस्पताल या भवन लेकर उसे अस्थायी रूप से कोविड अस्पताल बनाने की योजना है। इससे निर्माण लागत में कमी आएगी। सरकार का मनाना है कि डेढ़ से दो करोड़ की लागत में कोविड अस्पताल बन जाएगा।

कुंभ मेले के लिए यूपी से मिलेंगे 100 डॉक्टर, 148 पैरामेडिकल स्टाफ

तीर्थ नगरी हरिद्वार में कुंभ मेला के लिए उत्तर प्रदेश से सौ डॉक्टर और 148 पैरामेडिकल स्टाफ मिलेंगे। 15 मार्च से पहले यूपी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम हरिद्वार पहुंच जाएगी। वहीं, कुंभ से पहले मेेला ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन लगवाने में बहाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को हरिद्वार क्षेत्र से तबादला कर दूसरे क्षेत्रों में बाहर भेजा जाएगा।

बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में कोविड टीकाकरण की स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें प्रदेश में चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी हरिद्वार को सख्त निर्देश दिए कि कुंभ ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण किया जाए। गर्भवती, शिशुओं को स्तनपान कराने वाली महिला समेत गंभीर बीमारी के मामलों को छोड़कर वैक्सीन लगवाने के लिए बहाने बनाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि पूरे देश से कुंभ में लोग आएंगे। उनकी जिंदगी के साथ किसी सभी प्रकार का रिस्क नहीं लिया जा सकता। जो कर्मचारी हरिद्वार के रहने वाले हैं और उनकी ड्यूटी कुंभ में लगी है, लेकिन वैक्सीन लगवाने से कई तरह के बहाने बना रहे हैं तो ऐसे कर्मचारियों को हरिद्वार क्षेत्र से हटाकर दूसरे क्षेत्रों में भेजा जाए। वहीं, प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों के रहने वाले जिन कर्मचारियों की ड्यूटी मेले में लगी और वैक्सीन नहीं लगा रहे हैं तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले पुलिस और पैरामिलिट्री कार्मिकों को तत्काल वैक्सीन लगाई जाए। 15 मार्च तक उत्तर प्रदेश से भी 100 डॉक्टर एवं 148 पैरामेडिकल स्टाफ पहुंच जाएगा। उनके रहने की व्यवस्था भी अस्पतालों के आसपास सुनिश्चित की जाए। दुधाधारी आश्रम में बनाए जाने वाले अस्पताल को 15 मार्च तक चालू किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में प्राइवेट सेक्टर के स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने में गति लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, प्रभारी सचिव पंकज कुमार पांडेय, महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती, एनएचएम की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कुंभ के लिए दो हजार वैक्सीन मांगी
स्वास्थ्य विभाग में कुंभ मेला ड्यूटी के लिए बाहर से आने वाले कर्मचारियों को देखते हुए कोविशील्ड के अलावा दो हजार अन्य वैक्सीन मांगी हैं। यदि दूसरे राज्य के किसी कर्मचारी ने कोविशील्ड के अलावा अन्य वैक्सीन की पहली डोल लगवाई है तो उस कर्मचारी को उसी वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed