फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: route will diverted only on shahi snan

हरिद्वार कुंभ 2021: सिर्फ शाही स्नान पर परिवर्तित होगा यातायात, आवश्यक सेवाएं नहीं होंगी बाधित

Thu, 01 Apr 2021 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Apr 2021 02:20 PM IST
सार

हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस ने शाही स्नान को लेकर शहर के अंदर के ट्रैफिक प्लान को भी लागू कर दिया है।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: route will diverted only on shahi snan
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस ने शाही स्नान को लेकर शहर के अंदर के ट्रैफिक प्लान को भी लागू कर दिया है। आम दिनों में वाहन रोजाना की तरह ही चलेंगे, जबकि शाही स्नान में निर्धारित पार्किंग में वाहनों को पार्क किया जाएगा। वहीं आवश्यक सेवा वाले वाहनों व समाचार पत्र विक्रेताओं को इस बार कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन

 

शाही स्नान के दिन दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा


कुंभ मेला ट्रैफिक सीओ प्रकाश देवली ने बताया कि शाही स्नान के दिन दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शाही स्नान पर ज्वालापुर की ओर से आने वाले वाहनों को भगत सिंह चौक और कनखल की ओर से आने वाले वाहनों को हरिराम आर्य इंटर कॉलेज पर रोका जाएगा।

विज्ञापन


सिडकुल से आने वाले वाहनों को भेल में ही रोक दिया जाएगा


उत्तरी हरिद्वार के वाहनों को खड़खड़ी से पहले ही बंद करा दिया जाएगा और सिडकुल से आने वाले वाहन भेल में ही रोक दिए जाएंगे। यहां इनके लिए अस्थायी पार्किंग बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम दिनों में वाहनों को रोजाना के अनुसार ही चलाया जाएगा

वहीं रुड़की बहादराबाद की ओर से आने वाले दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को बहादराबाद, ज्वालापुर से पुल जटवाड़ा पार कर रेल चौकी, भगत सिंह चौक से हिल बाईपास पर रोडवेज वर्कशाप के सामने बने पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा, इसी मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

 

जबकि लक्सर और कनखल मार्ग से आने वाले वाहनों को बूढ़ी माता तिराहे से सतीकुंड होते हुए देश रक्षक तिराहे से दाहिने मोड़कर बंगाली मोड़ से वाया महात्मा गांधी मार्ग से डॉ. हरिराम इंटर कालेज लाकर पार्क कराया जाएगा।

 

शिवालिकनगर, रोशनाबाद और भेल मार्ग से आने वाले वाहन नेहरू युवा केंद्र के पीछे बनी पार्किंग पर पार्क किए जाएंगे। सीओ प्रकाश देवली ने बताया कि शाही स्नान के अलावा आम दिनों में वाहनों को रोजाना के अनुसार ही चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed