फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: Cm Trivendra singh rawat Told, Pass will issue to Pilgrims for kumbh

हरिद्वार कुंभ 2021: तय समय पर सीमित श्रद्धालुओं के साथ होगा कुंभ, केवल पास पर ही मिलेगा प्रवेश 

Fri, 18 Sep 2020 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Sep 2020 08:49 PM IST
सार

  • सीएम ने कहा, परंपरागत होगा स्वरूप, लेकिन नियंत्रित होगी संख्या

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Cm Trivendra singh rawat Told, Pass will issue to Pilgrims for kumbh
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोविड-19 महामारी के संकट को देखते हुए हरिद्वार कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को पास पर प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के स्वरूप और आयोजन को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों के साथ लगातार विचार-विमर्श हो रहा है। मेले का स्वरूप पारंपरिक होगा और वह अपने लगन राशि के अनुरूप आयोजित होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वर्चुअल प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान जब उनसे कुंभ मेले के आयोजन के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोविड से उपजे हालातों को देखते हुए संख्यात्मक दृष्टि से इसे नियंत्रित करना होगा। तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार इसके लिए पास जारी होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : साढ़े तीन साल में 7.12 लाख को दिया रोजगार, 85 फीसदी वायदे पूरे किए- सीएम त्रिवेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोविड 19 महामारी का असर कुंभ मेले की तैयारियों पर भी पड़ा है। सरकार अभी तक यह उम्मीद कर रही थी कि कुंभ के आयोजन से पहले तक कोरोना को नियंत्रित करने वाली दवा आ जाएगी, लेकिन अभी इसके आसार नहीं है।

यही वजह है कि अब सरकार ने कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अपनी कार्ययोजना में स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा उपायों को भी शामिल किया है। पुलिस की भीड़ नियंत्रण कार्ययोजना की बैठक में भी पास पर प्रवेश का सुझाव आ चुका है।

ऑलवेदर रोड : साढ़े पांच मीटर से काम नहीं चलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम ऑलवेदर रोड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सेना की जरूरत के हिसाब से रोड की साढ़े पांच मीटर करने से काम नहीं चलेगा। इसका चौड़ीकरण जरूरी है। हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह सड़क चौड़ीकरण को लेकर निर्णय ले। 

कैबिनेट विस्तार के बारे में बता दूंगा
कोविड के दौर में कैबिनेट के विस्तार की संभावना पर मुख्यमंत्री ने यह कहकर चुटकी ली कि जब होगा तो सबसे पहले आपको बता दूंगा।

सरकार की लॉकडाउन की योजना नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के हिसाब से काम करती है। जहां कोरोना के मामले बढ़ेंगे, उसे कंटेनमेंट जोन में बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी तैयारी है। 

सोच समझकर बनाया देवस्थानम बोर्ड 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन सरकार ने सोच विचार कर किया है। इसमें सभी के हितों की चिंता की गई है। कुछ राजनीतिक लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कुछेक का निजी स्वार्थ के कारण विरोध है। आम पंडा पुरोहित समाज बोर्ड के समर्थन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed