फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Latest News: Youth Murder after firing in laksar

हरिद्वार: गोली मारकर बाइक सवार युवक की हत्या, आधा दर्जन युवकों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल 

Mon, 21 Dec 2020 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Dec 2020 10:37 PM IST
सार

  • घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
  • पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का करना पड़ा सामना, छह घंटे बाद दिया शव

विज्ञापन
Haridwar Latest News: Youth Murder after firing in laksar
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में लक्सर क्षेत्र के बसेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बाइक सवारों पर तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। जबकि दूसरा बाइक सवार नाबालिग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने छह घंटे की मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच कई साल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि इसे लेकर ही दोनों पक्षों के बीच कई बार तनातनी भी हो चुकी है। सोमवार की सुबह एक पक्ष का दीक्षित (17) पुत्र राजेश अपने मामा के लड़के आशीष उर्फ जैकी (23) पुत्र रविंद्र निवासी जेहरा, थाना गंगोह जिला सहारनपुर के साथ बहादरपुर बस अड्डे से अपनी बाइक पर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के आधा दर्जन युवकों ने बाइक रोक ली। युवकों ने तमंचे से दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान एक गोली आशीष के मुंह पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीक्षित ने भागकर अपनी जान बचानी चाही, इस पर आरोपियों ने पीछा कर उस पर भी गोलियां चला दी, जिससे गोली उसकी कमर में जा लगी और वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को लक्सर अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीक्षित की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह, एएसपी राजन सिंह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। इस पर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने आशीष का शव देने से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

जिलेभर का पुलिस फोर्स पहुंचा गांव

घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गया। तनाव की स्थित को देखते हुए पीएसी को भी मौके पर बुला लिया। इस दौरान रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह और गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया और शांति बनाए रखने की अपील की।

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग
सुबह के समय आरोपियों ने दोनों बाइक सवारों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों ने कई गोलियां चलाई, जिससे लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोनों की पहले रेकी की और इसके बाद घात लगाकर घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मृतक व घायल के परिजनों में कोहराम मचा है। 
 
बचपन से ही मामा के यहां रह रहा था जैकी
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जैकी बचपन से ही अपने मामा के घर पर ही रह रहा था। यहां पर ही उसने अपनी पढ़ाई की और अब खेती में हाथ बंटा रहा था। जबकि दीक्षित अभी पढ़ाई ही कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि जैकी मिलनसार था और ग्रामीणों के साथ काफी घुल मिलकर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed