{"_id":"5fe41bb97bf6ef143133766d","slug":"haridwar-latest-news-rti-activist-pankaj-lamba-death-wife-and-children-protest-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: आज से बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: आज से बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की पत्नी
Thu, 24 Dec 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की पत्नी ज्योति लांबा आज (गुरुवार ) से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगी। ज्योति लांबा ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
ज्योति ने कहा कि उनके पति की हत्या साजिशन की गई और पुलिस की मिलीभगत से हादसे में बदल दिया। उसने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है।
पंकज लांबा की चार दिसंबर की रात सुमन नगर में नाबालिग बहनों के घर में गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली एक नाबालिग के हाथों चली।
ज्योति लांबा का आरोप है कि उसके पति को साजिशन घर पर बुलवाया गया। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हाई प्रोफाइल मामले को रफादफा कर दिया।
ज्योति ने आरोप लगाया है कि पति की हत्या में छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त लोगों और अन्य माफियाओं का हाथ है।