फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar land scam IAS suspended Two IAS officers got tainted in their first big responsibility

Uttarakhand: हरिद्वार जमीन घोटाला...पहली बड़ी जिम्मेदारी में ही लग गया दोनों आईएएस अफसरों के दामन पर दाग

Wed, 04 Jun 2025 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jun 2025 02:42 PM IST
सार

हरिद्वार जमीन घोटाला: पहली बड़ी जिम्मेदारी में ही दो आईएएस के दामन पर दाग लग गया। 2011 बैच के आईएएस कर्मेन्द्र को पहली बार डीएम की जिम्मेदारी मिली थी। वहीं

2017 बैच के वरुण चौधरी को भी पहली बार नगर आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी मिली थी।

विज्ञापन
Haridwar land scam IAS suspended Two IAS officers got tainted in their first big responsibility
आईएएस कर्मेन्द्र और आईएएस वरुण चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

सरकार ने जिन दो आईएएस को पहली बार फील्ड में बड़ी जिम्मेदारी दी, उनके दामन में बदनुमा दाग लग गया। आईएएस कर्मेन्द्र को बतौर डीएम पहली जिम्मेदारी और आईएएस वरुण चौधरी को बतौर नगर आयुक्त पहली बार बड़ी जिम्मेदारी मिली थीं।

विज्ञापन

2020 में में यूपी से उत्तराखंड आए थे कर्मेन्द्र

2011 बैच के आईएएस कर्मेन्द्र वर्ष 2020 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। शांत स्वभाव के कर्मेन्द्र इससे पहले लंबे समय तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में बतौर सचिव तैनात थे। फिर वर्ष 2022 में अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी भी संभाली। बतौर डीएम उनकी पहली और उत्तराखंड में उनकी तीसरी तैनाती थी। मूलरूप से गोरखपुर निवासी कर्मेन्द्र को सरकार ने पहली ही बार में बड़े हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी सौंपी थीं।

विज्ञापन

हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके हैं वरुण चौधरी

2017 बैच के आईएएस वरुण चौधरी वर्ष 2023 में सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार और फिर एसडीएम ऋषिकेश के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वे मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ व चमोली में भी रहे हैं। वर्तमान में अपर सचिव स्वास्थ्य के पद पर सेवा दे रहे थे। वरुण के बतौर नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के कार्यकाल में ही यह जमीन खरीदी गई थी। वे दिल्ली निवासी हैं।

कई शहरों में एसडीएम रह चुके हैं अजयवीर

जमीन घोटाले में निलंबित होने वाले 2017 बैच के पीसीएस अफसर अजयवीर इससे पहले एसडीएम श्रीनगर, कीर्तिनगर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। हरिद्वार एसडीएम के पद पर रहते हुए घोटाला हुआ। वर्तमान में वे एसडीएम भगवानपुर के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर मुहर, ई-वाहनों पर टैक्स माफी से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक ये अहम फैसले

15 करोड़ कीमत की जमीन 54 करोड़ में खरीदी

नगर निगम हरिद्वार ने ग्राम सराय के पास जो 2.3070 हेक्टेयर जमीन खरीदी थीं, उसका लैंड यूज कृषि था। अधिकारियों ने इसे खरीदने से पहले लैंडयूज बदलकर कॉमर्शियल कराया। इसके बाद नगर निगम हरिद्वार ने इस जमीन को 54 करोड़ रुपये में खरीदा। खास बात ये भी है कि जमीन किस मकसद से खरीदी गई थी, ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed