फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2027 station to have a holding area with a capacity of 10,000 passengers for Crowd

Haridwar Kumbh Mela: भीड़ प्रबंधन की तैयारी; स्टेशन पर बनेगा दस हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया

Fri, 20 Feb 2026 09:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Feb 2026 09:39 PM IST
सार

कुंभ मेले के दौरान रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना को देखते हुए हरिद्वार सहित अन्य निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक अतिरिक्त सुविधाएं सुनिश्चित करने की कवायद तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2027 station to have a holding area with a capacity of 10,000 passengers for Crowd
मेला अधिकारी ने किया स्टेशन का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेला की तैयारियों के लिए अब परिवहन और भीड़ नियंत्रण पर फोकस किया जा रहा है। शुक्रवार को मेलाधिकारी सोनिका ने रेलवे स्टेशन हरिद्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने अन्य नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दीं।

विज्ञापन


तैयारियों के क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें भीड़ प्रबंधन के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर करीब दस हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कुंभ मेले के दौरान रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना को देखते हुए हरिद्वार सहित अन्य निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक अतिरिक्त सुविधाएं सुनिश्चित करने की कवायद तेज कर दी गई है। मेलाधिकारी ने कहा कि मेला प्रशासन और रेलवे दाेनों मिलकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले से संबंधित स्थायी प्रकृति के अधिकांश कार्यों को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनके जल्द पूर्ण होने के लिए निरंतर निगरानी और समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: गंगा घाट किनारे मां के पास सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने चार घंटे में किया बरामद

मेलाधिकारी और अपर मेलाधिकारी ने लालजीवाला क्षेत्र, भीमगोडा बैराज, रोड़ीबेलवाला, खड्डा पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को लेकर तय समय तक सभी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।

बुजुर्ग और महिलाओं के लिए अलग होंगे काउंटर, अतिरिक्त ट्रेनें भी चलेंगी
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि यह स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे मेंं यहां की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित हों इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, प्रवेश और निकास मार्ग, प्रतीक्षा क्षेत्र के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। कुंभ अवधि में ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई और प्रतीक्षालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगमन और प्रस्थान मार्गों के सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ स्टेशन पर पर्याप्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था, टिकट काउंटरों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि, हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन और अनाउंस सिस्टम को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। मेलाधिकारी ने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष सहायता काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।

जीआरपी और आरपीएफ के साथ तैनात होगा अतिरिक्त बल
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जीआरपी और आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। हरिद्वार के निकटवर्ती मोतीचूर, ज्वालापुर और रायवाला रेलवे स्टेशनों को भी सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताते हुए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश अपर व सहायक मेला अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, रेलवे और जीआरपी के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed