फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar police Recovered kidnapped two year old girl sleeping near her mother on banks of Ganges

Haridwar: गंगा घाट किनारे मां के पास सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने चार घंटे में किया बरामद

Fri, 20 Feb 2026 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Feb 2026 08:06 PM IST
सार

रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की मॉनिटरिंग स्वयं संभाली। शहर कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआईयू की संयुक्त पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया।

विज्ञापन
Haridwar police Recovered kidnapped two year old girl sleeping near her mother on banks of Ganges
बच्ची केा पुलिस ने किया बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित तुलसी चौक के पास गंगा घाट किनारे मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची को देर रात अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर भर में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। लगातार दबिश के बाद शुक्रवार दोपहर बच्ची को ऋषिकुल मैदान के पास सड़क किनारे से सुरक्षित ढूंढ़ लिया गया। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। मूल रूप से हरदोई जिले के सांडी क्षेत्र की रहने वाली महिला पिछले दो वर्षों से हरिद्वार में रहकर भिक्षावृत्ति से जीवन यापन कर रही है। पति का डेढ़ वर्ष पहले निधन हो चुका है। तीन माह से वह मायापुर क्षेत्र में गंगा किनारे अपनी बच्ची के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की मॉनिटरिंग स्वयं संभाली। शहर कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआईयू की संयुक्त पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया। संवेदनशील स्थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और जिले की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित, पोते शक्ति ने की पूजा अर्चना

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। पुलिस टीमों की सक्रियता और बढ़ते दबाव से आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बच्ची ऋषिकुल चौक के पास सड़क किनारे घूमती मिली। पुलिस ने बच्ची सुरक्षित मिल गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना के पीछे की मंशा का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, शहर कोतवाल रितेश शाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed