फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021 News: road failures in technical investigation for Kumbh work

Kumbh Mela 2021: कुंभ कार्यों की खुली पोल, तकनीकी जांच में फेल हुईं आनन-फानन में बनी सड़कें 

Fri, 15 Jan 2021 11:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 News: road failures in technical investigation for Kumbh work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार में कुंभ विकास कार्यों के अंतर्गत बनाई गई दो सड़कों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर फेल हो गई हैं। सूखी नदी पर निर्मित डबल लेन बो-स्ट्रींग पुल भी थर्ड पार्टी की तकनीकी जांच में फेल हो गया है। सड़कों और पुल की गुणवत्ता खराब होने से मेला के तकनीकी प्रकोष्ठ ने निर्माण एजेंसियों का जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन


हरिद्वार में करोड़ों रुपये की लागत से कुंभ कार्य हो रहे हैं। अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं। कुंभ मेला प्रशासन की ओर से निर्माण कार्यों के भुगतान कराने से पहले थर्ड पार्टी तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच में कई खामियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


दो सड़कों और एक पुल के निर्माण की गुणवत्ता तकनीकी जांच में फेल होने से लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विभागीय स्तर पर लिए सैंपलों की जांच रिपोर्ट तलब की गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुंभ मेला तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता एसएस पांगती ने बताया कि थर्ड पार्टी की तकनीकी जांच रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता कपिल कुमार के माध्यम से संबंधित निर्माण एजेंसियों को भेजी गई है। 

इन सड़कों और पुल के निर्माण में मिली खामियां
- चीला रोड (वीरभद्र बैराज ऋषिकेश से चंडी पुल तक) सड़क की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और प्रलेपन कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण संस्था क्वालिटी ऑस्ट्रिया द्वारा थर्ड पार्टी जांच की गई। सड़क निर्माण कार्य के अलग-अलग जगहों से 23 सैंपल लिए गए। अधिकतर सैंपल जांच में फेल हो गए।
- कुंभ मेला के अंतर्गत हरिद्वार शहर में दिल्ली बाईपास मार्ग के सूखी नदी पर पूर्व निर्मित क्षतिग्रस्त 50 मीटर स्पान सेतु के स्थान पर डबल लेन बो-स्ट्रींग सेतु का निर्माण हुआ है। आईआरआई रुड़की द्वारा सेतु के 24 सैंपल लिए। सभी सैंपल गुणवत्ता मानकों में फेल आए हैं। 
- लोक निर्माण विभाग के अधीन ज्वालापुर-ललतारौ-चंडीघाट मार्ग के नवीनीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का गुणवत्ता नियंत्रण संस्था क्वालिटी ऑस्ट्रिया की ओर से थर्ड पार्टी तकनीकी जांच की गई। इसमें कई जगहों से सैंपल लिए गए, जो कि फेल हो गए हैं।

लोनिवि और सिंचाई के अफसरों से मांगा जवाब 
कुंभ मेला तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता कपिल कुमार ने निर्माण एजेंसी लोनिवि प्रांतीय खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता और सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता को थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट भेज दी है। तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता ने कहा कि दोनों ही विभागों ने भी सैंपल लिए होंगे। सैंपलों की जांच से अवगत कराएं। 

कुंभ स्नान के दौरान और बेहतर होंगी व्यवस्थाएं 

मकर संक्रांति पर्व स्नान को सकुशल निपटाने के बाद हुई डी ब्रीफिंग में जोनल और सेक्टर प्रभारियों ने अपने अनुभवों को साझा किया और स्नान के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने का सुझाव दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व स्नान में जो कुछ कमियां रही हैं उनको दूर करके कुंभ स्नान के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा। 

शुक्रवार को 40वीं वाहिनी पीएसी के सभागार में पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला संजय गुंज्याल, कुंभ एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस की उपस्थिति में डी ब्रीफिंग हुई।

इस दौरान मौजूद जोनल, सेक्टर और स्थानीय थाना प्रभारियों से सुझाव मांगे गए। इसका मकसद उपयोगी सुझावों को अगले स्नान की व्यवस्थाओं में शामिल करके और अधिक बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाई जा सके। सुझाव सुनने के बाद आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने धरातल पर ठोस तैयारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

पेशवाई और शाही स्नान मार्गों पर होगी सुबह की सैर 
आईजी मेला ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कुंभ का अनुभवी अधिकारी एक दिन पेशवाई और शाही स्नान मार्गों दिखाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी को सुबह के समय बुलाए। सुबह की सैर भी हो जाएगी और सभी को पेशवाई और शाही स्नान के मार्गों का धरातलीय अनुभव होगा।  

मोतीचूर व ज्वालापुर से भी पकड़वाएं ट्रेन
आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों केे निर्देश दिए कि स्टेशन के अंदर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए होल्डिंग एरिया बनाएं। भीड़ का दबाव बढ़ने पर शटल ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को हरिद्वार और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से बैठा कर बाहर के स्टेशनों पर भिजवाने के आदेश भी दिए। यात्रियों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अलावा मोतीचूर और ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों से भी ट्रेन पकड़ने के लिये कहा जाए।  

दिव्यांगों के लिए हो अलग व्यवस्था
कुंभ के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म में दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था की जाए, ताकि उनके लिये विशेष व्यवस्था बनाई जा सके। साथ ही अलग-अलग संस्थाओं के लगभग 15 हजार स्वयंसेवियों से जनसेवा के कार्य लेने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। 

नगर पुरस्कार से सम्मानित होंगे कर्मचारी 
आईजी कुंभ ने मकर संक्रांति के स्नान को सफल, सुरक्षित बनाने के लिए ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारियों को उत्तम प्रविष्टि प्रदान करने और हर सेक्टर से अच्छी ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। 

यह दिए सुझाव

- कुछ घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने की बात सामने आई। 
- जसवंत घाट की पुलिया की सीढ़ीयों की मरम्मत कराने को कहा। 
- बड़े सेक्टरों को सबसेक्टर में बांटने की मांग। 
- व्यापारियों के लिये दोपहिया पार्किंग बनाने की मांग। 
- सीसीटीवी से अनाधिकृत क्षेत्रो में  रेहड़ी, फड़, केन विक्रेता पर नजर रखने की मांग। 
- सभी पुलिसकर्मियों के द्वारा ड्यूटी के दौरान फेस शील्ड का उपयोग करने की मांग। 
- अतिक्रमण मुक्त हो चुकी है जगहों को निरंतर अतिक्रमण मुक्त रखने की बात सामने आई। 
- श्यामपुर कांगड़ी के पास 4.2 ड्यूटी स्थल पर जंगली जानवरों से सुरक्षा के 
लिये अलाव की व्यवस्था की मांग की गई। 
- हाई-वे के कट को बन्द करने के लिये वैकल्पिक रूप से बैरियर उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आई। 
- रात के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के लिये चाय, पानी और अलाव की 
व्यवस्था करने की मांग। 
- बैरागी और दक्ष को जोड़ने वाले स्थायी पुल पर दो बड़ी गाड़ी एक साथ नही गुजर 
सकती हैं इसलिए बगल में एक मोटरेबल अस्थायी पुल का निर्माण हो।
- दूधियाबन के खेतों को नियमानुसार खाली कराकर पार्किंग बनाई जाए। 
- श्रीयंत्र वाला जाने वाले मार्ग को आनन्दमयी के पास के अतिक्रमण मुक्त करते 
हुए चौड़ा करने की मांग। 
- मातृसदन के पास हाथियों से सुरक्षा के लिये वन विभाग की टीम लगाने की मांग
- जल पुलिस, एसडीआरएफ के लिये जल पुलिस लाइन बनाने व  महिला घाट पर महिला जल पुलिस लगकाने की मांग रखी गई।
- कूड़े दानों को लगातार खाली कराए जाने ताकि उनकी बम सम्बंधित चेकिंग की जा 
सके।
- कुम्भ मेला ड्यूटी पर आए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को जनता से व्यवहार करने 
के सम्बंध में प्रशिक्षण देने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed